एक्सप्लोरर

BPSC Headmaster Salary: बिहार में हेड टीचर को मिलेगी इतनी सैलरी, आप भी कर सकते हैं तैयारी, बस जान लें ये खास बातें

BPSC Headmaster Exam: बिहार में 22 दिसंबर को स्कूल हेडमास्टर पद की परीक्षा होगी. इसके लिए एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं.

पटना: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा हेडमास्टर के परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है. 22 दिसंबर को स्कूल हेडमास्टर पद की परीक्षा होगी. इस परीक्षा को पास करने वाले लोग और चयनित लोगों को क्या सुविधाएं मिलेंगी. हेड टीचर की सैलरी कितनी होगी और किस तरह से उनको कार्य करना होगा इस बात की जानकारी परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार (Amrendra Kumar) ने एबीपी न्यूज से बातचीत में दी है. गुरुवार को बीपीएससी परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार ने एबीपी न्यूज़ को जानकारी देते हुए बताया कि हेडमास्टर परीक्षा 2022 का विज्ञापन इसी वर्ष निकला था. इसकी परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है. इसके साथ ही एडमिट कार्ड भी वेबसाइट पर लोड कर दिया गया है.

कितनी होगी सैलरी

अमरेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हेडमास्टर के लिए जिनका भी चयन होगा उनका मूल वेतन मान 30500 रुपये होगा.  इसके अलावा शिक्षा विभाग का जो नियमावली है उनके अनुसार उनका वेतन होगा. इनकी नौकरी की सीमा 60 वर्ष की होगी. उन्होंने एक जानकारी देते हुए बताया कि कोई भी हेड मास्टर गजेटेड ऑफिसर की श्रेणी में नहीं आते हैं. कहा कि परीक्षा के लिए हमारी पूरी तैयारी है. सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाया जाएगा. इसके अलावा जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे.

40506 पदों के लिए परीक्षा

आगे बातचीत में कहा कि बुधवार तक 50,000 अभ्यर्थियों ने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लिया था. सभी अभ्यर्थियों को वेबसाइट से ही एडमिट कार्ड डाउनलोड करना है. उन्होंने बताया कि कुल 120000 अभ्यर्थी परीक्षा में भाग लेने के लिए फॉर्म भरा था. उन सभी की परीक्षा ली जाएगी. अमरेंद्र कुमार ने बताया कि बिहार सरकार के निर्देश पर स्कूल हेडमास्टर की 40506 पदों के लिए परीक्षा ली जाएगी. इस परीक्षा के लिए बिहार के 13 जिलों में 213 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. पहले परीक्षा की तिथि 18 दिसंबर को निर्धारित थी, लेकिन नगर निकाय चुनाव को देखते हुए तिथि बढ़ाकर 22 दिसंबर किया गया है. 

यह भी पढें- Bihar Govt Yojana: दिव्यांग बेटे-बेटियों की शादी के लिए लाखों रुपये देती है बिहार सरकार, ऐसे उठा सकते हैं लाभ

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress
Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget