एक्सप्लोरर

BPSC की लापरवाही या फिर नीतीश सरकार ने ही सेट किया था सेंटर! दागी बीडीओ को दी गई परीक्षा केंद्र की जिम्मेदारी

बड़हरा बीडीओ जयवर्धन गुप्ता पहले से ही दागी रहे हैं. भोजपुर में पोस्टिंग से पहले सरकार ने इनका पावर छीन लिया था. जयवर्धन को लंबे समय तक वेटिंग फॉर पोस्टिंग की लिस्ट में रखा गया था.

पटना: BPSC PT के प्रश्न पत्र लीक मामले में मंगलवार को आर्थिक अपराध इकाई ने आरा के एग्जाम सेंटर पर तैनात BDO जयवर्धन गुप्ता सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है. जयवर्धन गुप्ता को सेंटर मजिस्ट्रेट बनाया गया था. लेकिन, बड़ा सवाल यह कि एक दागी अधिकारी को इतनी बड़ी जिम्मेदारी कैसे दी गई? यह बीपीएससी की लापरवाही है या फिर नीतीश सरकार भी इस साजिश में शामिल है?

गौरतलब है कि बड़हरा बीडीओ जयवर्धन गुप्ता पहले से ही दागी रहे हैं. भोजपुर में पोस्टिंग से पहले सरकार ने इनका पावर छीन लिया था. लंबे समय तक जयवर्धन गुप्ता को वेटिंग फॉर पोस्टिंग की लिस्ट में रखा गया था. पिछले साल बिहार में पंचायत चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग ने राज्यभर में लगभग 60 दागी पदाधिकारियों की पोस्टिंग में फेरबदल किया था, जिसमें जयवर्धन गुप्ता का भी नाम शामिल था.

निगरानी टीम ने घूस लेते हुए किया था गिरफ्तार 

बता दें कि लगभग चार साल पहले पटना जिले के घोसवरी प्रखंड के तत्कालीन बीडीओ जयवर्धन गुप्ता को निगरानी विभाग की टीम ने एक लाख रुपये घूस लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा था. जयवर्धन की गिरफ्तारी मोकामा के मोलदियार टोला स्थित उनके किराये के मकान से हुई थी. निगरानी के पुलिस उपाधीक्षक पारस नाथ सिंह के नेतृत्व में धावा दल ने उन्हें एक लाख रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था.

ये भी पढ़ें- BSPC Paper Leak मामले में बड़ी कार्रवाई, आरा के एग्जाम सेंटर पर तैनात BDO, कॉलेज प्रिंसिपल समेत 4 गिरफ्तार

गिरफ्तारी के बाद पद से हटा दिया गया था

गौरतलब है कि पटना स्थित घोसवरी थाने के मालपुर गांव के रहने वाले दिनेश गोप ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी कि बीडीओ जयवर्धन गुप्ता एक योजना की प्रशासनिक स्वीकृति देने के एवज में एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग कर रहे हैं. शिकायत के सत्यापन के बाद विजिलेंस ने इस उन्हें धर दबोचा था. मोकामा में गिरफ्तारी के बाद बीडीओ जयवर्धन को पद से हटा दिया गया था. ऐसे में जयवर्धन गुप्ता जैसे दागी अधिकारी को सेंटर मजिस्ट्रेट बनाना कई सवाल खड़े कर रहा है.

चारों को गिरफ्तार कर लाया गया पटना

बता दें कि मंगलवार को आर्थिक अपराध इकाई की टीम सुबह से ही बीडीओ जयवर्धन गुप्ता से पूछताछ कर रही थी. वहीं, इस मामले में कुंवर सिंह कॉलेज के प्रिंसिपल योगेंद्र प्रसाद सिंह, एग्जाम कंट्रोलर और सहायक एग्जाम कंट्रोलर को भी गिरफ्तार किया गया है. सभी को गिरफ्तार कर पटना लाया गया है.

ये भी पढ़ें- Bihar BPSC Paper Leak: वैसे छात्र जो परीक्षा नहीं दे सके थे या सेंटर नहीं पहुंच सके वो एग्जाम दे पाएंगे? पढ़ें काम की खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
Arwal News: अरवल में बच्चों की थाली में निकले कीड़े! डर के मारे फेंका MDM
अरवल में बच्चों की थाली में निकले कीड़े! डर के मारे फेंका MDM
बिहार के लिए मोदी सरकार ने खोला खजाना, इन 3 जिलों को होगा बंपर फायदा
बिहार के लिए मोदी सरकार ने खोला खजाना, इन 3 जिलों को होगा बंपर फायदा
RJD March Highlights: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
RJD का लोकभवन मार्च: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget