एक्सप्लोरर

BPSC 68th Online Application: बीपीएससी 68 वीं पीटी एग्जाम के लिए आवेदन तिथि बढ़ी, अब इस दिन तक भर सकते फॉर्म

BPSC 68th Notification: अभ्यर्थी दोगुना फीस देकर फॉर्म भर सकते हैं. 12 फरवरी को इसकी परीक्षा होनी है. कुल 281 पदों के लिए एग्जाम लिए जाएंगे.

पटना: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने विभिन्न विभागों में विभिन्न पदों पर चयन के लिए 68वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा 2022 की तिथि बढ़ा दी है. अभ्यर्थी अब 10 जनवरी तक फॉर्म भर सकते हैं. उनको लेट फीस के साथ फॉर्म भरना होगा. 68वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2022 के उम्मीदवार के लिए 25 नवंबर 2022 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई थी. जो लोग फॉर्म नहीं भर पाए उनके लिए तिथि बढ़ा दी गई है. मंगलवार की देर रात आयोग ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी अधिसूचना जारी की है.
 
10 जनवरी तक बढ़ी डेट
 
पहले इस परीक्षा की अंतिम आवेदन तिथि 30 दिसंबर थी. इसे बढ़ाकर 10 जनवरी कर दी गई है. 12 फरवरी को इसकी प्रतियोगिता परीक्षा ली जाएगी. वहीं 68वीं परीक्षा में विभिन्न विभागों के लिए 281 रिक्तियों की भर्ती जारी की गई है. बीपीएससी ने 11 नवंबर 2022 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी अधिसूचना प्रकाशित की थी. जो डेट बढ़ाई गई है उस दौरान अभ्यर्थी को लेट फी फाइन के तौर पर देना होगा. जो छात्र प्रतियोगिता परीक्षा के लिए फॉर्म भरने में लेट हो चुके हैं उनके लिए ये खास खबर है.

दोगुना फीस देकर भर सकते फॉर्म
 
अभ्यर्थियों को पहले की राशि जितनी ही लेट फीस भी देनी होगी. यानी कि अभ्यर्थी अब दोगुना फी देकर एग्जाम का फॉर्म भर सकते हैं. बीपीएससी मुख्य परीक्षा में अब पहले की तरह ऑप्शनल पेपर के अंक मेरिट लिस्ट में शामिल नहीं किये जाएंगे. इस पेपर को अब पूरी तरह से क्वालिफाइंग कर दिया गया है. यानी इस पेपर में अब केवल न्यूनतम अंक हासिल करना जरूरी होगा. न्यूनतम अंक कैटेगरी चार आयोग ने जारी किया है. इस तरीके से छात्रों को एग्जाम देने होंगे. ये परीक्षा 12 फरवरी को होनी है. परीक्षा से जुड़ी सभी गाइडलाइन्स छात्रों को पहले से दे दिए गए हैं. हालांकि बीपीएससी परीक्षा के कई पेपर भी एग्जाम से पहले लीक हो जाते हैं. मई में भी बीपीएससी परीक्षा के पेपर लीक हुए हैं. इसलिए सेंटरों पर काफी निगरानी रहती है.

यह भी पढ़ें- Bihar Hooch Tragedy: छपरा में युवक की संदिग्ध मौत, जहरीली शराब से मृत्यु की खबर, कई लोग फिर हैं बीमार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेगूसराय में सुबह-सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली
बेगूसराय में सुबह-सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली
चिराग पासवान के विधायक पर FIR, 3% कमिशन मांगा, RJD बोली- 'माल-पानी…'
चिराग पासवान के विधायक पर FIR, 3% कमिशन मांगा, RJD बोली- 'माल-पानी…'
राहुल गांधी को हिरासत में लेने पर पप्पू यादव बोले- 'नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश…'
राहुल गांधी को हिरासत में लेने पर पप्पू यादव बोले- 'नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश…'
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर 164 उम्मीदवार लड़ेंगे, महागठबंधन में खेल!
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर 164 उम्मीदवार लड़ेंगे, महागठबंधन में खेल!

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान को अमेरिका की दो टूक, जेडी वेंस बोले- 'वादों से नहीं बनेगी बात, पहले...'
ईरान को अमेरिका की दो टूक, जेडी वेंस बोले- 'वादों से नहीं बनेगी बात, पहले...'
'घर पर जैसा माहौल बनाया...', कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले ज्ञानेश कुमार के माता-पिता
'घर पर जैसा माहौल बनाया...', कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले ज्ञानेश कुमार के माता-पिता
राहुल गांधी से हुई हाथापाई तो परेशान हुए शशि थरूर, बोले- सरकार का...
राहुल गांधी से हुई हाथापाई तो परेशान हुए शशि थरूर, बोले- 'सरकार का एक्शन शर्मनाक'
BCCI का एलान, स्मृति मंधाना बनी ऑल फॉर्मेट कप्तान, नए उपकप्तान के नाम का भी एलान
BCCI का एलान, स्मृति मंधाना बनी ऑल फॉर्मेट कप्तान, नए उपकप्तान के नाम का भी एलान
कभी हकलाने का उड़ता था मजाक, फिर आवाज से ही बनाई पहचान, कहानी शरद केलकर की
कभी हकलाने का उड़ता था मजाक, फिर आवाज से ही बनाई पहचान, कहानी शरद केलकर की
अखिलेश यादव ने राज्यसभा में क्यों नहीं उतारा तीसरा प्रत्याशी? जानें रणनीति
अखिलेश यादव ने राज्यसभा में क्यों नहीं उतारा तीसरा प्रत्याशी? जानें रणनीति
इस एक वजह के लिए अपनी 50% सैलरी किराए में दे रही ये महिला, वीडियो वायरल
इस एक वजह के लिए अपनी 50% सैलरी किराए में दे रही ये महिला, वीडियो वायरल
पुराने Phones पर WhatsApp लॉगिन हो सकता है बंद, यूजर्स जान लें क्या करें?
पुराने Phones पर WhatsApp लॉगिन हो सकता है बंद, यूजर्स जान लें क्या करें?
Embed widget