एक्सप्लोरर

BPSC PT Exam 2022: बीपीएससी 67वीं की संभावित परीक्षा की तारीख घोषित, पेपर लीक होने के कारण रद्द हुआ था एग्जाम

BPSC PT Exam 2022: बीपीएससी 67वीं की संभावित परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है. अब यह अगस्त के अंतिम सप्ताह में आयोजित होगी. पेपर लीक होने के कारण इसे रद्द कर दिया गया था.

पटना: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 67वीं प्रारंभीक परीक्षा (BPSC PT Exam 2022) की संभावित तारीख घोषित कर दी गई है. अब यह परीक्षा अगस्त के अंतिम सप्ताह में आयोजित की जाएगी. इसे लेकर आयोग द्वारा शनिवार को नया परीक्षा कैलेंडर भी जारी कर दिया गया है. बता दें कि इसी साल मई में बीपीएससी 67वीं की प्रारंभिक परीक्षा ली गई थी, लेकिन प्रश्न पत्र लीक होने के कारण परीक्षा के छह घंटे के अंदर ही इसे रद्द कर दिया गया था. इस परीक्षा में करीब छह लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे.

बता दें कि 67वीं बीपीएससी प्रारंभीक परीक्षा की संभावित तारीख के साथ करीब एक दर्जन अन्य परीक्षाओं की तिथि भी घोषित की गई है. इस बावत शनिवार को आयोग के संयुक्त सचिव सह परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार ने नया कैलेंडर जारी किया, जिसके तहत 67वीं संयुक्त परीक्षा के लिए 802 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है. इसमें सबसे अधिक ग्रामीण विकास पदाधिकारी के 133 पदों पर नियुक्ति होना हैं.

ये भी पढ़ें- BPSC Paper Leak Case: आर्थिक अपराध इकाई ने दिल्ली से तीन और लोगों को किया गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाई पटना

इन परीक्षाओं का होना है आयोजन

  • 67वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा- अगस्त माह के अंतिम हफ्ते में
  • सहायक अंकेक्षण अधिकारी (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा- अगस्त में
  • सहायक अभियंता यांत्रिक लिखित परीक्षा- सितंबर-अक्टूबर माह तक
  • सहायक अभियंता असैनिक लिखित (वस्तुनिष्ठ) परीक्षा- सितंबर-अक्टूबर माह तक
  • सहायक अभियंता विद्युत लिखित (वस्तुनिष्ठ) परीक्षा- सितंबर-अक्टूबर माह तक
  • बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO) मुख्य लिखित प्रतियोगिता परीक्षा- अक्टूबर माह में
  • अंकेक्षण (बिहार पंचायत अंकेक्षण सेवा) - सितंबर में
  • परियोजना प्रबंधन मुख्य लिखित प्रतियोगिता परीक्षा- सितंबर में
  • सहायक नगर योजना (टाउन प्लानिंग) पर्यवेक्षक लिखित प्रतियोगिता परीक्षा- सितंबर- अक्टूबर माह में
  • राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक लिखित प्रतियोगिता परीक्षा- अक्टूबर-नवंबर माह तक
  • राजकीय पालिटेक्निक/राजकीय महिला पालिटेक्निक कॉलेजों में लेक्चरर के प्रतियोगिता परीक्षा- अगस्त-नवंबर तक
  • सहायक लोक स्वच्छता एवं प्रबंधन पदाधिकारी लिखित प्रतियोगिता परीक्षा- नवंबर में

ये भी पढ़ें- Bihar News: आपत्तिजनक पोस्ट कर फंस गए निर्वाचन विभाग के डिप्टी सेक्रेटरी, आर्थिक अपराध इकाई ने किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान
'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक से BJP की जीत, अनंत सिंह का आ गया बड़ा बयान
बिहार में श्रमजीवी एक्सप्रेस का पेंटोग्राफ टूटा, ढाई घंटे ठप रहा रेल परिचालन
बिहार में श्रमजीवी एक्सप्रेस का पेंटोग्राफ टूटा, ढाई घंटे ठप रहा रेल परिचालन
बिहार MLC चुनाव: आ गया पहला रिजल्ट, तिरहुत शिक्षक सीट से नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते
बिहार MLC चुनाव: आ गया पहला रिजल्ट, तिरहुत शिक्षक सीट से नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Maharashtra MLC Election Result Live: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget