एक्सप्लोरर

गांव का आनंद ले रहे बॉलीवुड स्टार मनोज वाजपेयी, पुरानी जीप दिखी तो खुद ही चलाने लगे, दोस्तों से मिले

Manoj Bajpayee: मनोज वाजपेयी मुंबई से गोरखपुर होते हुए जब पश्चिम चंपारण पहुंचे तो गांव वालों ने उनका स्वागत किया. गांव के लोगों की और युवाओं की भीड़ जुट गई. हर कोई मिलना चाहता था.

Manoj Bajpayee: बॉलीवुड के एक्टर मनोज वाजपेयी इन दिनों अपने गांव में आनंद ले रहे हैं. बीते बुधवार (02 अप्रैल) को उन्होंने वाल्मीकि नगर का भ्रमण किया था. आज (गुरुवार) भी वे गांव में इधर-उधर घूम रहे हैं. दोस्तों और अन्य किसी-किसी से मिल रहे हैं. इस बीच उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे गांव में एक पुरानी जीप चलाते नजर आ रहे हैं. जब वे जीप चलाने लगे तो यह देखकर ग्रामीण भी हैरान रह गए. 

गोरखपुर होते हुए सीधे पहुंचे पश्चिम चंपारण

बताया जाता है कि मनोज वाजपेयी बीते मंगलवार की रात वे अपने पैतृक गांव पहुंचे. वे मुंबई से गोरखपुर होते हुए जब पश्चिम चंपारण पहुंचे तो गांव वालों ने उनका स्वागत किया. गांव के लोगों की और युवाओं की भीड़ जुट गई. हर कोई मिलना चाहता था. देखना चाहता था. साथ में फोटो लेना चाहता था. मनोज वाजपेयी ने सबके साथ फोटो भी खिंचवाई.

स्कूल के दोस्तों से मिले... बचपन को किया याद

गांव के लोगों से मनोज वाजपेयी ने भोजपुरी में बातचीत की. बचपन के दोस्तों से मिले और बिना किसी भेदभाव से के गांव की संस्कृति का आनंद लेते दिखे. मनोज वाजपेयी अपने स्कूल के दोस्तों से भी मिले. बचपन की यादों को उन्होंने ताजा किया.

वाल्मीकि नगर बराज का किया भ्रमण 

उन्होंने वाल्मीकि नगर बराज का भी भ्रमण किया. यहां की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लिया. इसके साथ ही, उन्होंने ग्रामीणों से उनके हालचाल पूछे और गांव में हो रहे बदलावों पर चर्चा की. मनोज वाजपेयी की यह यात्रा सिर्फ एक सेलिब्रिटी के घर आने की नहीं थी बल्कि यह उनके अपने गांव के प्रति प्रेम को भी दर्शाता है. उन्होंने यह साबित कर दिया कि भले ही इंसान कितनी भी ऊंचाइयों तक पहुंच जाए लेकिन उसकी असली पहचान उसके गांवों से ही बनी रहती है.

यह भी पढ़ें- Viveka Pahalwan Death: विवेका पहलवान के निधन पर आई अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानिए क्या कुछ कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget