एक्सप्लोरर

Boat Capsized: सुपौल में नाव हादसा, 13 लोग नदी में डूबे, एक महिला की मौत, 4 लापता, 8 बचाए गए

Supaul Boat capsized: नाव पर दो नाविक समेत कुल 13 लोग सवार थे, जिनमें से 11 महिलाएं थीं. सभी घास-पटुआ लेने नदी पार गए थे और लौटते वक्त यह हादसा हुआ.

बिहार के सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के गुड़िया पंचायत अंतर्गत बेलापट्टी वार्ड-1 स्थित बेंगा धार में मंगलवार शाम बड़ा नाव हादसा हो गया. घास-पटुआ लेकर लौट रही नाव अचानक असंतुलित होकर पलट गई, जिसमें सवार 13 लोग नदी में डूब गए. स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव अभियान चलाते हुए नौ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

हादसे में चार लोग अब भी लापता

हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार लोग अब भी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है. मृतका की पहचान छातापुर थाना क्षेत्र के चकला वार्ड-2 निवासी मोटर मुखिया की पत्नी संजन देवी के रूप में हुई है. उन्हें नदी से निकालकर अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नाव पर दो नाविक समेत कुल 13 लोग सवार थे, जिनमें से 11 महिलाएं थीं. सभी घास-पटुआ लेने नदी पार गए थे और लौटते वक्त यह हादसा हुआ. नाव पर सवार महिलाओं में गौरी देवी, सरिता देवी, अवधि देवी, ममता देवी, रीमा कुमारी, अंजली कुमारी, काजल कुमारी, अनिता देवी, पथरी देवी, संजन देवी और मंजू देवी शामिल थीं. इनमें से नौ को सुरक्षित निकाल लिया गया है.

मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी

घटना की सूचना मिलते ही त्रिवेणीगंज, जदिया और छातापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. एनडीआरएफ की टीम को भी खोज अभियान में लगाया गया है. बता दें कि हादसा त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में हुआ, लेकिन यह स्थान त्रिवेणीगंज, जदिया और छातापुर थाना क्षेत्रों की सीमावर्ती जगह पर स्थित है. हादसे में अब भी 4 महिलाएं लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए पुलिस व स्थानीय गोताखोर लगे हुए हैं.

बचाव अभियान देर तक चलाया गया, लकेिन अब तक नदी में चारों महिला का पता नहीं लग सका है. एसपी शरथ आर एस भी मौके पर पहुंचे ओर हालात का जायजा लिया, उन्होंने कहा कि 4 लोग मिसिंग है उसकी खोजबीन जारी है, आंकड़ा को लेकर कहा अभी फिलहाल किलियर नही है जांच की जा रही है.

ये भी पढे़ं: अशोक चौधरी ने प्रशांत किशोर को भेजा 100 करोड़ का मानहानि नोटिस, क्या था PK का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, JDU ने भी कर दी भविष्यवाणी!
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, JDU ने भी कर दी भविष्यवाणी!
Bihar Crime News: डबल मर्डर से हिला बिहार, ​बांका में 2 युवकों को बदमाशों ने घेर कर मारी गोली
डबल मर्डर से हिला बिहार, ​बांका में 2 युवकों को बदमाशों ने घेर कर मारी गोली
Bankipur By-Election: क्या कायस्थों का अभेद्य किला हिला पाएंगे प्रशांत किशोर, या फिर चलेगा BJP का जादू?
बांकीपुर उपचुनाव: क्या कायस्थों का अभेद्य किला हिला पाएंगे प्रशांत किशोर, या फिर चलेगा BJP का जादू?
बिहार: नीतीश कुमार से अलग अंदाज में मिले CM सम्राट चौधरी, इन मुद्दों पर हुई बात
बिहार: नीतीश कुमार से अलग अंदाज में मिले CM सम्राट चौधरी, इन मुद्दों पर हुई बात

वीडियोज

Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report
Ram Mandir Daan Chori | Champat Rai: चंपत के इस्तीफे पर महामंथन से पहले ही भंग होगा Trust? | UP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget