एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव की तैयारी में BJP, बिहार में जीत के लिए काम आएगा ये प्लान?

Bihar Lok Sabha Election: 9 से 11 फरवरी तक बीजेपी की ओर से अभियान चलाया जाएगा. इसको लेकर लगभग सारी तैयारी पूरी कर ली गई है. पढ़िए बीजेपी की चुनावी तैयारी की खबर.

पटना: बिहार में एनडीए की नई सरकार बनने के बाद बीजेपी अब 2024 के चुनाव की तैयारी में जुट गई है. 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले ही बीजेपी चुनावी मोड में दिख रही है. अलग-अलग प्लान के तहत बिहार में तैयारी शुरू हो गई है. विरोधियों पर शुरू से ही बढ़त बनाने के मूड के साथ बिहार बीजेपी ने गांवों और सभी बूथों तक पहुंचने की योजना बनाई है. इसके तहत बिहार के 45 हजार गांव और 268 नगर पंचायत के अधिकांश मतदान केंद्रों तक भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पहुंचेंगे. 24 घंटे तक प्रवास करेंगे.

9 से 11 फरवरी तक चलेगा अभियान

बिहार में 'गांव चलो अभियान' के संयोजक और बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि 9 से 11 फरवरी तक चलने वाले इस अभियान को लेकर लगभग सारी तैयारी पूरी कर ली गई है. इस अभियान के तहत 50 हजार से अधिक नेता और कार्यकर्ता प्रदेश के 45 हजार गांवों के 77 हजार मतदान केंद्रों पर 24 घंटे के प्रवास में रहेंगे और लोगों के बीच जाएंगे. इस दौरान कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गरीब कल्याण के लिए किए गए कार्यों की धरातल पर जानकारी लेंगे.

मोदी सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाया जाएगा घर-घर

इस संबंध में आगे उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत बीजेपी के कार्यों और मोदी सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाया जाएगा. प्रवास कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने के निर्णय के साथ सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के क्रम में श्रीराम मंदिर की स्थापना का भी उल्लेख किया जाएगा. इसके अलावा कई सवालों को लेकर नेता और कार्यकर्ता जनता के बीच जाएंगे.

इस प्रवास के क्रम में नेताओं और कार्यकर्ताओं का लक्ष्य स्वयं सहायता समूह से जुड़े लोगों से भेंट करना, धार्मिक स्थलों का दर्शन, अनुसूचित जाति, जनजाति मोहल्ले में जाना और योजनाओं के लाभार्थी से संपर्क करना होगा. इस दौरान वे चुने हुए जनप्रतिनिधियों और शहीद सैनिकों के परिवारों, नक्सल हिंसा से पीड़ित एवं राजनीतिक हिंसा से पीड़ित परिवारों से भी भेंट करेंगे.

यह भी पढ़ें- BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले CM नीतीश, सीट शेयरिंग के सवाल पर बोले- 'इस पर बात करने का...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने क्या कह दिया? 'वहां जाति की…'
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने क्या कह दिया? 'वहां जाति की…'

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget