एक्सप्लोरर

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले CM नीतीश, सीट शेयरिंग के सवाल पर बोले- 'इस पर बात करने का...'

Bihar Politics: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने पिछले महीने शपथ ग्रहण करने के बाद पहली बार पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है. यह मुलाकात राजधानी दिल्ली में पीएम आवास पर हुई है.

Bihar News: बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से दिल्ली में मुलाकात की. बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाने के बाद यह उनकी पीएम मोदी से पहली मुलाकात थी. इस मुलाकात के बाद सीएम नीतीश कुमार ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया से बात की और कहा कि अब वह बीजेपी का साथ नहीं छोड़ेंगे. लोकसभा चुनाव में बीजेपी के साथ सीट शेयरिंग को लेकर पूछे गए सवाल का भी जवाब उन्होंने दिया. 

सीएम नीतीश कुमार ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा, ''हम (बीजेपी-जेडीयू) 1995 से साथ हैं. बीच में दो बार इधर-उधर जरूर हो गए थे लेकिन अब कभी नहीं जाएंगे, वहीं रहेंगे, अब इधर उधर नहीं होंगे.'' सीट शेयरिंग के सवाल पर बिहार के सीएम नीतीश ने कहा, ''इस पर बात करने का कोई तुक नहीं है. यह हो जाएगा. वे शुरू से ही सब जानते हैं.''

2020 विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 78, जेडीयू ने 43 और आरजेडी ने 79 सीटों पर जीत हासिल की थी. बीजेपी और जेडीयू ने मिलकर सरकार बनाई थी लेकिन 2022 अगस्त में नीतीश कुमार ने एकबार फिर पलटी मारी थी और महागठबंधन की सरकार की वापसी हो गई थी जिसमें कांग्रेस और आरजेडी शामिल है. उधर, इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत चल ही रही थी कि नीतीश कुमार ने महागठबंधन से दूरी बना ली. 

 

बिहार में अभी फ्लोर टेस्ट बाकी
सीएम नीतीश कुमार ने महागठबंधन को अलविदा कहते हुए एनडीए का दामन थाम लिया था. बीजेपी के साथ सरकार गठन तो हो चुका है लेकिन अभी न तो विधानसभा में फ्लोर टेस्ट हुआ है और न ही कैबिनेट का विस्तार ही हो पाया है जबकि अगले सोमवार यानी 12 फरवरी को विधानसभा में नई सरकार का फ्लोर टेस्ट भी होगा. बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं और 2019 के लोकसभा चुनाव में जेडीयू ने बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था. एनडीए गठबंधन ने 40 में से 39 सीटें जीती थीं जिनमें से बीजेपी ने 17, जेडीयू ने 16 और एलजेपी ने छह सीटें जीती थीं. 

ये भी पढ़ें- Bihar News: बेतिया में रेलवे ट्रैक पर रील्स बनाना दो युवकों को पड़ा महंगा, जान गंवाकर चुकानी पड़ी कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget