एक्सप्लोरर

Bihar Politics: PM नरेंद्र मोदी 'सियासी गर्मी' बढ़ाने जून में आएंगे बिहार, निशाने पर होगी CM नीतीश की मुहिम, तैयारी में जुटी BJP

PM Narendra Modi Rally: एक तरफ सीएम नीतीश कुमार जून में विपक्षी बैठक बिहार में कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी सीएम नीतीश कुमार को घेरने के लिए रणनीति बनाने में जुटी हुई है.

पटना: बिहार में जून महीने के मौसम में गर्मी अत्यधिक रहेगी. वहीं, इसके साथ-साथ इस महीने प्रदेश में सियासी पारा भी चढ़ते नजर आ रहा है. जून महीने में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की अगुवाई में 12 जून को देश के सभी विपक्षी पार्टियों के साथ पटना बैठक होगी और एकजुट होकर बीजेपी (BJP) के खिलाफ रणनीति बनाएंगे तो वहीं, बीजेपी भी जून महीने में चार से ज्यादा बड़ी रैलियां करेगी. बीजेपी की रैली पटना के अलावा अन्य जिलों में भी होगी. इसमें एक रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) भी आएंगे. इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह, (Amit Shah) राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) और पूर्व के रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष और बीजेपी के केंद्रीय स्तर के वरिष्ठ नेताओं का भी रैली होगा. कौन सा जिला में किनकी रैली होगी, यह अभी स्पष्ट नहीं किया गया है. केंद्रीय स्तर के बड़े नेताओं के साथ-साथ बिहार के सभी जिलों में प्रदेश स्तर के बीजेपी के वरिष्ठ नेता भी जाकर कार्यक्रम करेंगे.

30 मई से 30 जून तक होने वाला है बीजेपी का जनसंपर्क कार्यक्रम

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ने जानकारी देते हुए कहा कि बीजेपी 30 मई से 30 जून नौ साल बेमिसाल के तहत जनसंपर्क अभियान चलाने का कार्यक्रम की शुरुआत की है, जिसमें बीजेपी के नेता हर जिले में जाएंगे और जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा जनहित में किए गए कामों को बताएंगे. सम्राट चौधरी ने कहा कि इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जो अभी विपक्षी एकता में जुटे हुए हैं, उन्होंने किस तरह से बिहार को बर्बाद करने का काम किया है और जनाधार का अपमान करने का काम किया है. वह भी जनता के बीच जाकर बताएंगे. उन्होंने कहा कि नौ साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभूतपूर्व काम किए हैं.

सभी विधायक-सांसद भी गांव-गांव का दौरा करेंगे- सम्राट चौधरी

सम्राट चौधरी ने कहा कि बीजेपी के सभी विधायक, सभी सांसद, सभी राज्यसभा सांसद, विधान पार्षद और कार्यकर्ता पूरे एक महीने तक गांव गांव और शहर शहर जनता के बीच जाएंगे और 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर लोगों से बातचीत कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए कामों को बताएंगे. उन्होंने कहा कि इसके साथ ही जनता को यह भी बताया जाएगा कि मोदी सरकार ने नौ साल में गरीब और आम आदमी के लिए क्या किया है, जबकि नीतीश सरकार अपने अहंकार में क्या-क्या काम होने से रोका और बिहार को बर्बाद करने का काम किया. इसे भी बताया जाएगा. जनसंपर्क अभियान के अंतिम दिन 30 जून को बड़ा कार्यक्रम किया जाएगा.

 महागठबंधन भी जून में बीजेपी को घेरने की कर रही है तैयारी

वहीं, जून महीने में बीजेपी और महागठबंधन दोनों की ओर से राजनीतिक पारा बिहार में गर्म रहेगा और सभी जिलों में दोनों ओर से एक दूसरे पर हमलावर भी रहेंगे. महागठबंधन ने सामूहिक बैठक करके यह भी बताया था कि 12 जून को विपक्षी एकता की बैठक होगी और 15 जून से राज्य के सभी जिलों में और सभी प्रखंड मुख्यालयों में बीजेपी की नाकामियों पर धरना प्रदर्शन करेंगे और जनता को बताएंगे कि 9 साल की नरेंद्र मोदी की सरकार ने देश को किस तरह से बर्बाद किया है.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: 'जनता बेहाल लेकिन BJP हो गई माला माल...', मोदी सरकार के 9 साल पर RJD ने कविता के जरिए कसा तंज

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
'तेजस्वी अपने परिवार, पार्टी और सोच में भी फ्लॉप हैं', JDU का करारा हमला
'तेजस्वी अपने परिवार, पार्टी और सोच में भी फ्लॉप हैं', JDU का करारा हमला
पटना में भीषण हादसा हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 6 लोगों को रौंदा, दो बच्चों की मौत
पटना हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 6 लोगों को रौंदा, दो बच्चों की मौत

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
मुझे उल्टी आती है... धोनी ने झूला झूलने से किया मना, अनंत अंबानी के साथ मेले का वीडियो वायरल
मुझे उल्टी आती है... धोनी ने झूला झूलने से किया मना, अनंत अंबानी के साथ मेले का वीडियो वायरल
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
Embed widget