एक्सप्लोरर

BJP ने कहा- मंत्री कार्तिकेय, लेशी और सुधाकर सिंह को बर्खास्त करें नीतीश कुमार, JDU ने पलटकर दिया ये जवाब

Bihar Politics: बिहार बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद ने इन तीनों मंत्रियों को बर्खास्त करने की मांग की है. नीतीश कुमार को भी इस्तीफा देना चाहिए. अंधेर नगरी के चौपट राजा बन गए हैं.

पटना: महागठबंधन सरकार के कई मंत्री विवादों में घिर गए हैं. बीजेपी (BJP) लगातार हमलावर है. जेडीयू (JDU) भी पलटवार करने का मौका नहीं छोड़ रही है. बिहार बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद (Nikhil Anand) ने गुरुवार को कहा कि मंत्री कार्तिकेय सिंह (Kartikeya Singh), लेशी सिंह (Leshi Singh), सुधाकर सिंह (Sudhakar Singh) को सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) बर्खास्त करें. कानून मंत्री कार्तिक कुमार अपराधी हैं. उन पर अपहरण का मामला है. सरेंडर करने के बजाए मंत्री पद की शपथ ले ली.

निखिल आनंद ने कहा कि जेडीयू विधायक बीमा भारती ने जेडीयू कोटे की मंत्री लेशी सिंह पर उगाही, मर्डर कराने का आरोप लगाया. फिरौती मांगती हैं. भ्रष्टाचार के रुपयों से होटल बना रही हैं. जांच एजेंसियों से जांच कराई जाए. राजनीतिक विरोधियों की हत्या कराने का आरोप है. नीतीश लेशी पर लगे आरोपों पर शांत क्यों हैं? बीमा भारती अति पिछड़ा समाज से हैं. नीतीश बताएं कि उनको मंत्री क्यों नहीं बनाया गया? क्या कमी थी? लेशी सिंह में क्या ऐसी खूबी है जो उनको मंत्री बनाया? नीतीश यह भी बताएं.

यह भी पढ़ें- Tej Pratap Yadav and Aishwarya Divorce: पटना हाई कोर्ट में आज की सुनवाई टली, अब फिर से दी गई नई तारीख

'नीतीश कुमार को भी देना चाहिए इस्तीफा'

निखिल कृषि मंत्री सुधाकर सिंह चावल घोटाला में शामिल थे. बता दें बिहार में 2013-2014 में चावल घोटाला हुआ था. आरोप है कि सुधाकर सिंह ने चावल जमा नहीं कराया और उसे गबन कर गए. नीतीश कुमार को भी इस्तीफा देना चाहिए. अंधेर नगरी के चौपट राजा बन गए हैं. आंख पर पट्टी बांध लिए हैं. तेजस्वी के चरणों में अपनी इज्जत रख दी है. आधा दर्जन भर ऐसे मंत्री हैं जिनपर हत्या, मर्डर, फिरौती का आरोप है. पोक्सो एक्ट लगा है.

दोषी पाए जाएंगे तो होगी कार्रवाई: बीजेपी

बीजेपी के इस बयान पर जेडीयू कोटे के मंत्री जमा खान ने कहा कि मंत्री कार्तिक मास्टर, मंत्री लेशी सिंह अगर दोषी पाए जाएंगे तो डिप्टी सीएम और सीएम उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे. जांच होगी, लेकिन बीजेपी की ओर से महागठबंधन सरकार के मंत्रियों की छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है.

यह भी पढ़ें- Nitish Kumar Cabinet Ministers: अब विवादों में कृषि मंत्री सुधाकर सिंह, उन पर सरकार का ही 76 करोड़ बकाया, जानें मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'

वीडियोज

Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget