एक्सप्लोरर

Bihar Politics: क्या जेपी नड्डा के बिहार दौरा से JDU है असहज? सीएम की कुर्सी वाले RJD के बयान से मचा भूचाल

Nitish Kumar News: आरजेडी का कहना है कि बीजेपी नीतीश कुमार को हटाना चाहती है. बीजेपी ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है. वहीं, इस पर जेडीयू की प्रतिक्रिया आई है.

Bihar Politics: बिहार एनडीए में बीजेपी पर सीएम की कुर्सी के लिए साजिश रचने का आरोप आरजेडी ने लगाया है. इस आरोप पर बिहार में राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है. आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने गुरुवार को कहा कि बिहार में बीजेपी अपना मुख्यमंत्री बनाना चाहती है. नीतीश को सीएम की कुर्सी से हटाना चाहती है. एनकाउंटर नीति, विशेष राज्य के दर्जा समेत कई मुद्दों पर तकरार शुरू हो गया है. जेपी नड्डा भी 28 सितंबर को बिहार आ रहे हैं. अपना मुख्यमंत्री बनाने के लिए पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे. 

वहीं, इस पर बीजेपी के प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि बीजेपी एवं जेडीयू के गठबंधन पर कोई असर नहीं होगा. आरजडी तरह तरह का शिगूफा छोड़ते रहती है.

आरजेडी को जेडीयू का जवाब

मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि जेडीयू को बीजेपी तोड़ेगी. आरजेडी अब नीतीश को अपने साथ नहीं लेगी. बिहार मध्यावधि चुनाव की तरफ बढ़ जाएगा. वहीं, इस पर जेडीयू के एमएलसी खालिद अनवर ने कहा कि आरजेडी मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही है. नीतीश अभी भी एनडीए के नेता हैं. 2025 विधानसभा चुनाव के बाद भी वही एनडीए के नेता व मुख्यमंत्री रहेंगे.

कई मुद्दों पर है जेडीयू और बीजेपी में मतभेद

बता दें कि बिहार में इन दिनों कई मुद्दों पर बीजेपी और जेडीयू के बीच मतभेद देखाई दे रहे हैं. योगी सरकार की नीतियों को लेकर काफी तकरार देखने को मिल रहा है. बीजेपी बिहार में यूपी की तरह एनकाउंटर नीति और लव जेहाद कानून की मांग कर रही है, लेकिन इसका जेडीयू विरोध कर रही है. इससे पहले वक्फ बोर्ड को लेकर केंद्रीय बिल पर जेडीयू का स्टैंड बदलते हुए दिखा था. वहीं, आरजेडी का ये भी कहना है कि बिहार में उपचुनाव नहीं हो रहे हैं और लगातार आईएएस-आईपीएएस अधिकारी के तबादले हो रहे हैं. यह मध्यावधि चुनाव के संकेत हैं.

ये भी पढे़ं: Bihar Politics: 'नीतीश जी समझ लीजिए...', बीजेपी ने की योगी मॉडल की मांग तो RJD और JDU के मिल गए सुर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
बिहार में सिर्फ 3 लोग सुरक्षित! पप्पू यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा खतरा?
बिहार में सिर्फ 3 लोग सुरक्षित! पप्पू यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा खतरा?
CJP के आंदोलन पर JDU का बड़ा बयान, '100-200 आदमी…'
CJP के आंदोलन पर JDU का बड़ा बयान, '100-200 आदमी…'

वीडियोज

Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Embed widget