एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: चुनाव से पहले नीतीश का बड़ा दांव, आरक्षण संसोधन बिल लागू करने में आ सकती है अड़चन! जानिए

Bihar Reservation Amendment Bill: बिहार विधानसभा में सर्वसम्मति से आरक्षण संशोधन बिल 2023 पारित हो गया है. वहीं, अब राज्यपाल के निर्णय पर बिहार सरकार की नजर टिकी रहेगी.

पटना: 2024 लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) से पहले सीएम नीतीश (Nitish Kumar) ने बड़ा दांव चला है. बिहार में जातीय गणना (Caste Survey) के समाजिक-आर्थिक रिपोर्ट जारी होने के बाद सीएम नीतीश ने आरक्षण का दायरा 75% करने का प्रस्ताव दिया था. आरक्षण का दायरा बढ़ाने के प्रस्ताव को बिहार कैबिनेट की मंजूरी मिल चुकी है. महागठबंधन सरकार आज आरक्षण संसोधन बिल 2023 सदन के पटल पर रखी. विधानसभा में बिल दो हिस्सों में पेश किया गया. इसमें शिक्षण संस्थानों व सरकारी नौकरी में आरक्षण शामिल है. विधान सभा में बिल सर्वसम्मति से पारित हो गया. एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस के आरक्षण को 50 फीसदी से बढ़ाकर 65% किया जाएगा. वहीं, ईडब्ल्यूएस का 10 फीसद आरक्षण बना रहेगा. बिहार में कुल 75 फीसद आरक्षण किए जाने का प्रस्ताव है.

राज्यपाल के पास अब भेजा जाएगा विधेयक

अनुसूचित जाति का 16 से बढ़कर 20 प्रतिशत आरक्षण, अनुसूचित जनजातियों को 1 से बढ़कर 2 प्रतिशत आरक्षण, पिछड़ा-अति पिछड़ा का 30 से बढ़कर 43 प्रतिशत आरक्षण का प्रस्ताव है. आर्थिक कमजोर वर्ग का 10 आरक्षण बना रहेगा. विधान परिषद में बिल कल पेश होगा. उनके बाद बिल को राज्यपाल के पास मंज़ूरी के लिए भेजा जाएगा. नीतीश के इस फैसले को मास्टरस्ट्रोक के तौर पर देखा जा रहा है, लेकिन इससे 2024 चुनाव में कितना लाभ होगा यह समय बताएगा. विधानसभा में बीजेपी ने सदन में आरक्षण संसोधन बिल का समर्थन किया. बीजेपी सरकार के इस फैसले के समर्थन में खड़ी है. बीजेपी पंचायत, नगर निकाय में भी आरक्षण का दायरा बढ़ाने की मांग कर रही है. 

सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दे रखा है

विधान परिषद में शुक्रवार को बिल पारित होते राज्यपाल के पास इसको मंजूरी के लिए भेज दिया जाएगा. राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद इसकी नियमावली बनेगी. नियमावली बनने के बाद यह बिहार में लागू हो जाएगा, लेकिन बड़ा सवाल है कि क्या राज्यपाल की मंजूरी मिल जाएगी? दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दे रखा है कि आरक्षण की सीमा को 50 प्रतिशत से ज्यादा नहीं बढाया जा सकता. ऐसे में मामला फंस सकता है. इसको लागू करने में एक स्थिति कोर्ट की सहमति की भी बन सकती है.
 
कई राज्यों में आरक्षण का दायरा नहीं बढ़ सका है

बिहार के पड़ोसी राज्य झारखंड में भी आरक्षण का दायरा बढ़ाने के प्रस्ताव को विधानसभा से पारित कर राज्यपाल के पास भेजा गया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दे रखा है कि आरक्षण की सीमा को 50 प्रतिशत से ज्यादा नहीं बढाया जा सकता इसलिये झारखंड के राज्यपाल ने अटॉर्नी जनरल ऑफ इंडिया का इस पर मंतव्य मांगा था. उन्होंने साफ इनकार कर दिया था यह कहते हुए कि यह संभव नहीं है. इसके बाद झारखंड में आरक्षण का दायरा बढ़ाने के प्रस्ताव को राज्यपाल ने मंजूरी नहीं दी. मामला झारखंड में लटका हुआ है. छत्तीसगढ़ में भी आरक्षण का दायरा बढ़ाने के प्रस्ताव को राज्यपाल ने मंजूरी नहीं दी. अब बिहार में राज्यपाल का क्या रुख रहेगा इसपर बिहार सरकार की नजरें टिकी हैं. 

बीजेपी की मंशा की परीक्षा होगी- चेतन आनंद 

आरजेडी विधायक चेतन आनंद ने कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए बिहार सरकार ने आरक्षण संसोधन बिल पेश नहीं किया. 2024 चुनाव को लेकर यह कोई मास्टरस्ट्रोक नहीं है. जनता की हित हम लोग चाहते हैं. बीजेपी की मंशा की परीक्षा होगी. राज्यपाल से बात कर मंजूरी बिल को बीजेपी दिलाए. सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दे रखा है कि आरक्षण की सीमा को 50 प्रतिशत से ज्यादा नहीं बढाया जा सकता. इस पर चेतन आनंद ने कहा कि कानूनी तौर पर मामला फंसेगा या क्या होगा? ये तो बाद की बात है. राज्यपाल की मंजूरी मिलती है या नहीं यह देखना है, लेकिन बिहार सरकार ने तो बड़ा फैसला अपने तरफ से ले लिया है. 

आरक्षण के पक्ष में बीजेपी हमेशा रही है- हरिभूषण ठाकुर बचौल 

वहीं, सदन में बिल पेश होने से पहले ही बीजेपी ने रुख स्पष्ट कर दिया था. बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा था कि सदन में हम लोग आरक्षण संसोधन बिल का समर्थन करेंगे. बीजेपी चाहती है कि आरक्षण का दायरा बढ़े. जनता की हित के हर फैसले का बीजेपी समर्थन करती है और बिहार सरकार के साथ खड़ी है. आरक्षण के पक्ष में बीजेपी हमेशा रही है. वैसे इस फैसले से बिहार सरकार को चुनावी लाभ नहीं होने वाला है. 

'केंद्र सरकार पूरी तरह से डरी और घबराई हुई है' 

जेडीयू कोटे के मंत्री रत्नेश सदा ने कहा कि आरक्षण का दायरा बढ़ाने का निर्णय बिहार सरकार ने जिस तरह से लिया इससे बीजेपी, केंद्र सरकार पूरी तरह से डरी और घबराई हुई है. इन लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि अब क्या करें? बिहार सरकार के इस फैसले से सभी वर्ग को लाभ होगा. हर जाति को फायदा होगा. नीतीश सरकार सबको साथ लेकर चलती है. हर वर्ग की नीतीश को चिंता है. सियासी लाभ के लिए नीतीश ने यह फैसला नहीं लिया. 2024 चुनाव से जोड़कर इसको नहीं देखा जाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar Flood: बिहार में बाढ़ से निपटने के लिए सम्राट सरकार ने की व्यापक तैयारी, जानिए क्या बनी योजना
बिहार में बाढ़ से निपटने के लिए सम्राट सरकार ने की व्यापक तैयारी, जानिए क्या बनी योजना
बिहार: BJP के मंत्री दिलीप जायसवाल खूब गरजे, 'कुत्ता' किसको कह दिया? सियासी बवाल तय!
बिहार: BJP के मंत्री दिलीप जायसवाल खूब गरजे, 'कुत्ता' किसको कह दिया? सियासी बवाल तय!
भरत तिवारी केस: जांच पर हो रही सियासत के बीच बिहार BJP चीफ का बड़ा बयान, 'सम्राट चौधरी ने…'
भरत तिवारी केस: जांच पर हो रही सियासत के बीच बिहार BJP चीफ का बड़ा बयान, 'सम्राट चौधरी ने…'
भरत तिवारी केस: अब BJP विधायक झेलने लगे विरोध? आनंद मिश्रा के साथ हुई तीखी बहस, जानें मामला
भरत तिवारी केस: अब BJP विधायक झेलने लगे विरोध? आनंद मिश्रा के साथ हुई तीखी बहस, जानें मामला

वीडियोज

Bollywood News: 'बॉर्डर' के बाद सनी देओल और अक्षय खन्ना स्क्रीन पर आमने-सामने हैं
कुदरत का डबल अटैक! Venezuela में भूकंप के बाद बाढ़ | Climate Crisis | Latest News
Farah Khan ने बताया क्यों Bigg Boss होस्ट करना था आसान, Lock Upp पर भी कही बड़ी बात
‘Ab Hoga Hisaab’ की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, Sanjay Kapoor, Mouni Roy और Shaheer Sheikh की Interesting बातचीत
Mumbai Rains: मुंबई में आंधी-बारिश का डबल अटैक, उखड़े पेड़, रास्ते ब्लॉक, गाड़ियां तबाह | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत में फिर से आने वाला है ऊर्जा संकट? स्टॉक में कितने दिनों का कच्चा तेल बचा? रिपोर्ट में हैरान करने वाला खुलासा
भारत में फिर से ऊर्जा संकट, स्टॉक में कितने दिनों का बचा कच्चा तेल? हैरान करने वाली आयी रिपोर्ट
दिल्ली में सुहाने मौसम का हो सकता है दीदार, कुछ घंटों में मौसम बदलने और बारिश का अनुमान
दिल्ली में सुहाने मौसम का हो सकता है दीदार, कुछ घंटों में मौसम बदलने और बारिश का अनुमान
हार्दिक पांड्या का बड़ा कदम, मुंबई छोड़ हमेशा के लिए बेंगलुरु हुए शिफ्ट; चौंका देगी वजह 
हार्दिक पांड्या का बड़ा कदम, मुंबई छोड़ हमेशा के लिए बेंगलुरु हुए शिफ्ट; चौंका देगी वजह 
Monday BO Collection: मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
'अगर मैं मुस्लिम होता तो...', कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके के बयान ने मचाया बवाल
'अगर मैं मुस्लिम होता तो...', कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके के बयान ने मचाया बवाल
Monsoon Update: आ गई गुड न्यूज, अगले 72 घंटे में बदल जाएगा मौसम, मॉनसून करेगा दिल्ली-यूपी समेत नॉर्थ इंडिया में बारिश
आ गई गुड न्यूज, अगले 72 घंटे में बदल जाएगा मौसम, मॉनसून करेगा दिल्ली-यूपी समेत नॉर्थ इंडिया में बारिश
Explained: जस्टिस एस मुरलीधरन कौन हैं? भारत में समलैंगिकता को अपराधमुक्त करने से लेकर गाजा तक... क्या-क्या कमाल किए?
जस्टिस एस मुरलीधरन कौन हैं? भारत में समलैंगिकता को अपराधमुक्त करने से लेकर गाजा तक बड़े कमाल
कल से बदलने वाली हैं ये पांच चीजें, करोड़ों लोगों की जेब के ऊपर होगा सीधा असर
कल से बदलने वाली हैं ये पांच चीजें, करोड़ों लोगों की जेब के ऊपर होगा सीधा असर
Embed widget