एक्सप्लोरर

JP Nadda Bihar Visit: महीने के अंदर जेपी नड्डा के दूसरे सूबे दौरे पर उठ रहे हैं सवाल, क्या बिहार BJP में है कलह?

JP Nadda News: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का बिहार दौरे का कार्यक्रम है. यह उनका एक महीने में दूसरा दौरा है. वे सदस्यता अभियान के दौरान बनाए गए 25 लाख सदस्यों को धन्यवाद देंगे.

JP Nadda Bihar Visit: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा शनिवार को बिहार दौरे पर पहुंच रहे हैं. महीने भर के अंदर जेपी नड्डा का यह दूसरा बिहार दौरा है. इस दौरे को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा का बाजार गर्म है. कयास लगाए जा रहे हैं कि इस दौरान वह पार्टी के भीतर मची कलह को शांत करने का काम करेंगे. हालांकि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि बिहार में पार्टी ने करीब 20 दिन में 25 लाख सदस्य बनाए हैं. इसलिए, जेपी नड्डा यहां के पदाधिकारियों, विधायकों और सांसदों को धन्यवाद देने आ रहे हैं.

कहा जा रहा है कि बीजेपी में गुटबाजी शुरू हो गई है. इसका बिहार विधानसभा चुनाव पर प्रभाव पड़ सकता है. बीजेपी के मंत्रियों के बीच तालमेल की कमी भी देखी जा रही है. कई मुद्दों पर बीजेपी और जेडीयू के बीच मतभेद है. साथ ही सीएम नीतीश बीजेपी के मंत्रियों को ज्यादा भाव नहीं देते हैं. डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी मन ही मन ही नाराज चल रहे हैं. उन्हें एक साल के अंदर बीजेपी की एक व्यक्ति एक पद नीति की वजह पार्टी का अध्यक्ष पद छोड़ना पड़ा था, लेकिन वर्तमान अध्यक्ष में मंत्री के साथ-साथ अध्यक्ष पद पर हैं. यह बात उनको ज्यादा पच नहीं रही है. साथ ही वर्तमान अध्यक्ष दिलीप जायसवाल प्रदेश कमेटी भी अभी तक नहीं बना पाए हैं.

जेपी नड्डा के निर्धारित कार्यक्रम 

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह 10 बजे जेपी नड्डा पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे उसके बाद 10:30 में सप्तमूर्ति पर पुष्पांजलि करेंगे. 11 बजे बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों, विधायकों और सांसदों के साथ बैठक करेंगे. वहीं, 12: 30 बजे ओलिंपिक के दिव्यांग खिलाड़ी के सम्मान कार्यक्रम में शामिल होंगे.

दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे थे जेपी नड्डा 

बता दें कि सितंबर माह के शुरुआती सप्ताह में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा अपने दो दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे थे. इस दौरे के दौरान उन्होंने बिहार को स्वास्थ्य परिक्षेत्र कई में सौगातें दी थी. आईजीआईएमएस और पीएमसीएच के साथ-साथ इस दौरान उन्होंने भागलपुर, गया, मुजफ्फपुर और दरभंगा का दौरा किए थे और कई योजनाओं का उद्घाटन किए थे.

वहीं, जेपी नड्डा के आईजीआईएमएस में कार्यक्रम के दौरान सीएम नीतीश कुमार का एक बयान काफी चर्चा में रहा था. सभा को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि दो बार गलती हुई है. अब कभी इधर-उधर नहीं होंगे. वे अब किसी अन्य गठबंधन के साथ नहीं जाने वाले हैं, वे एनडीए के साथ ही रहेंगे. इस बयान को लेकर बिहार में खूब सियासी बयानबाजी हुई और जमकर आरोप प्रत्यारोप लगे थे.

ये भी पढ़ें: Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहुंचे गया, 6 दिनों तक चलेगी भागवत कथा, क्या लगाएंगे दिव्य दरबार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget