एक्सप्लोरर

Creamy Layer Reservations: क्रीमी लेयर के मुद्दे पर बिहार में शुरू हुई सियासी बहस, BJP ने तेजस्वी यादव पर कसा तंज

Creamy Layer Criteria to Reservations Row: क्रीमी लेयर के मुद्दे पर बीजेपी और आरजेडी आर-पार के मूड में है. शुक्रवार को इस मुद्दे पर बीजेपी ने तेजस्वी यादव को घेरा.

Creamy Layer Reservations: आरक्षण में क्रीमी लेयर के मुद्दे पर खूब सियासत हो रही है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इस मुद्दे पर शनिवार को खूब बोले. वहीं, इस पर बीजेपी ने प्रतिक्रिया दी. बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि शुक्रवार को एससी-एसटी के सांसद प्रतिनिधि लोग प्रधानमंत्री जी से क्रीमी लेयर का प्रावधान नहीं हटाने की मांग को लेकर मिले थे जिसकी चर्चा प्रधानमंत्री ने कैबिनेट की बैठक में की थी. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के बनाए गए संविधान में क्रीमी लेयर का कोई प्रावधान नहीं है. कैबिनेट के निर्णय सभी को जानकारी दी जाती है, लेकिन तेजस्वी यादव को इसका पता नहीं है. आखिर उन्हें पता कैसे होगा? वह पढ़े लिखे रहते तब तो वह पढ़ाई तो किए नहीं हैं.

तेजस्वी यादव पर बीजेपी का हमला

प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि तेजस्वी यादव कॉलेज में भी जाते तो यह सब की जानकारी रहती, लेकिन उनको अपने सहयोगियों से यह सब जानकारी लेनी चाहिए थी. उन्होंने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति पिछड़ा अति पिछड़ा के लिए तो कोई काम नहीं किया. 15 साल तक उनके माता-पिता का शासन काल रहा, लेकिन उन लोगों को किसी की चिंता नहीं की. अपने परिवार की चिंता सिर्फ करते हैं वे नेता प्रतिपक्ष हैं, लेकिन केवल नेता प्रतिपक्ष बन जाने से कुछ नहीं होता है ज्ञान भी होना चाहिए.

तेजस्वी यादव ने क्या कहा?

बता दें कि आरक्षण में क्रीमी लेयर मामले पर बीजेपी नेता केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि क्रीमी लेयर का कोई प्रावधान नहीं है. इसका जवाब देते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि जब तक ऑर्डर की कॉपी नहीं मिलती है तब तक क्या इसमें कहा जाए. पहले आर्डर की कॉपी मिलेगी. कॉपी हम लोग देख लेंगे उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है और उसके बाद ही कोई स्टैंड लेंगे. हम लोग का सीधा स्टैंड है कि जो आरक्षण गरीबों को मिला है दलितों को मिला है उसमें क्रीमी लेयर कहां से आ गया? इसका कोई मतलब नहीं है जो पहले से आरक्षण है हम लोग उसके समर्थन में हैं.

आगे उन्होंने कहा कि यह सब बरगलाने की बात है कि कैबिनेट में कहा गया है कि कोई प्रावधान नहीं है यह सब मंत्री लोग झूठ बात करते हैं. लोगों को बेवकूफ बनाने में लगे रहते हैं कहते कुछ हैं और करते कुछ है.

ये भी पढ़ें: बिहार की काजल रानी ने CM नीतीश से की मुलाकात, मिस यूनिवर्स इंडिया प्रतियोगिता के लिए हुआ है चुनाव

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र
राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget