एक्सप्लोरर

Haryana Election Results 2024: हरियाणा के रिजल्ट पर बिहार बीजेपी में उत्साह, प्रेम कुमार ने जीत की बताई बड़ी वजह

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा चुनाव 2024 में बीजेपी ने बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है. बिहार के मंत्री ने बीजेपी के विकास को सराहा और कहा कि प्रधानमंत्री के कामों का यह नतीजा है.

Haryana Election Results 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव में मतगणना के रुझानों में बीजेपी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाते दिख रही है. राज्य में बीजेपी के टिकट पर जीते प्रत्याशियों में खूब उत्साह है. वहीं, इस पर बिहार के मंत्री प्रेम कुमार ने मंगलवार को कहा कि जनता ने 10 साल के कार्यकाल में बीजेपी के प्रदर्शन पर मुहर लगाई है. क्षेत्र में बेहतर विकास को प्रधानमंत्री का आशीर्वाद मिला है, जिससे सर्वांगीण विकास हुआ है.

आगे उन्होंने कहा कि जो काम 50 साल में नहीं हुआ, वह प्रधानमंत्री और राज्य के मुख्यमंत्रियों के प्रयास से हुआ है. यही कारण है कि तीसरी बार हमारी सरकार हरियाणा में बनने जा रही है. आने वाले दिनों में हम जनता के संपूर्ण विकास पर ध्यान देंगे.

हरियाणा में साफ हुई तस्वीर

हरियाणा में नई सरकार की तस्वीर लगभग साफ हो गई है. ईसीआई के मुताबिक, बीजेपी अब तक 33 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है, जबकि 16 सीटों पर बढ़त बनाए हुए. वहीं, कांग्रेस ने 30 सीटों पर जीत हासिल की है. इसके अलावा वह 6 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. वहीं, हरियाणा की 90 सीट पर 464 निर्दलीय और 101 महिलाओं सहित कुल 1,031 उम्मीदवार मैदान में उतरे थे. इन सीटों पर पांच अक्टूबर को एक ही चरण में मतदान हुआ था.

एग्जिट पोल में थे कांग्रेस की जीत के अनुमान

बता दें कि वर्ष 2019 में बीजेपी ने जजपा के समर्थन से सरकार बनाई थी, जबकि अधिकतर निर्दलीय विधायकों ने भी समर्थन दिया था. हालांकि, इस साल मार्च में मनोहर लाल खट्टर की जगह नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद जजपा का बीजेपी के साथ गठबंधन खत्म हो गया. वहीं, कई एग्जिट पोल ने हरियाणा में कांग्रेस की जीत का अनुमान जताया है, जहां 67.90 प्रतिशत मतदान हुआ.

ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir Election Result 2024: जम्मू-कश्मीर में नीतीश कुमार की JDU का क्या रहा हाल? जानें वोटर्स का रिस्पॉन्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
कोटा: 'बदबू आ रही है...', एंबुलेंस वालों ने किया मना तो कचरा गाड़ी से ले गया भाई का शव
कोटा: 'बदबू आ रही है...', एंबुलेंस वालों ने किया मना तो कचरा गाड़ी से ले गया भाई का शव

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
क्या इंदौर में भी 250 बनाकर हार जाएगी टीम इंडिया? कितना है सबसे बड़ा रन चेज
क्या इंदौर में भी 250 बनाकर हार जाएगी टीम इंडिया? कितना है सबसे बड़ा रन चेज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget