एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir Election Result 2024: जम्मू-कश्मीर में नीतीश कुमार की JDU का क्या रहा हाल? जानें वोटर्स का रिस्पॉन्स

Jammu Kashmir Election Result 2024: एनसी-कांग्रेस गठबंधन ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की. बीजेपी दूसरे स्थान पर रही. वहीं, जेडीयू का हाल जानिए.

Jammu Kashmir Election Result 2024: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के रुझानों में नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां)-कांग्रेस गठबंधन की जीत के संकेत मिल रहे हैं. बीजेपी दूसरे स्थान पर है. वहीं, जम्मू-कश्मीर में सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू भी मैदान उतरी थी. तीन सीटों पर जेडीयू के उम्मीदवार उतरे थे, लेकिन एक भी सीट पर जीत नहीं मिली है. जेडीयू को जम्मू कश्मीर में कुल 0.13 प्रतिशत वोट मिले हैं.

वहीं, जम्मू-कश्मीर के प्रदेश अध्यक्ष जीएम शाहीन ने बताया कि कश्मीर में जेडीयू तीन सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ी थी. प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा. बीजेपी से गठबंधन नहीं था. पार्टी जम्मू में चुनाव नहीं लड़ी है.

नेशनल पार्टी बनने की कोशिश में है जेडीयू

1996 में जेडीयू के आठ विधायक जम्मू-कश्मीर में थे. 2001 के बाद से जेडीयू वहां चुनाव नहीं लड़ी. 23 सालों बाद जेडीयू जम्मू-कश्मीर में चुनाव लड़ी. जेडीयू की ओर से इससे पहले उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, झारखंड, दिल्ली, नागालैंड सहित कई राज्यों में विधानसभा का चुनाव लड़ा गया था. राष्ट्रीय पार्टी में शामिल होने के लिए जेडीयू लगातार अलग-अलग राज्यों में चुनाव लड़ रही है.

कांग्रेस-नेशनल कांफ्रेंस के पक्ष में आया रिजल्ट

बता दें कि विधानसभा क्षेत्रों के नए परिसीमन के बाद जम्मू-कश्मीर में 90 सीटें हैं, जिनमें से नौ एसटी और सात एससी सीटें हैं. एग्जिट पोल ने एनसी-कांग्रेस गठबंधन को मजबूत स्थिति में दिखाया था. बीजेपी को 2014 के चुनावों में जीती गई 25 सीटों की संख्या में थोड़ा सुधार होने की उम्मीद है, जबकि 2014 के चुनावों में 28 सीटें जीतने वाली पीडीपी को एग्जिट पोल के अनुसार इस बार 10 से भी कम सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं, नतीजे कांग्रेस-नेशनल कांफ्रेंस के गठबंधन पक्ष में आए हैं.

तीन चरणों में हुए थे चुनाव

वहीं, अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद जम्मू-कश्मीर में बनने वाली यह पहली निर्वाचित सरकार होगी. हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में 63.45 प्रतिशत मतदान हुआ था, जो 2014 के विधानसभा चुनावों में दर्ज 65.52 प्रतिशत से कुछ कम है. विधानसभा चुनाव 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को तीन चरणों में हुए थे. पहले चरण में 24 सीटों पर, दूसरे चरण में 26 सीटों पर और तीसरे चरण में 40 सीटों पर मतदान हुआ था.

ये भी पढ़ें: Chirag Paswan: पीएम मोदी के हनुमान का हुआ हृदय परिवर्तन, सीएम नीतीश के हुए मुरीद, की जमकर तारीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
बिहार: BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा स्थगित, नई तारीख का इंतजार
बिहार: BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा स्थगित, नई तारीख का इंतजार
प्रशांत किशोर की 'पोल खोलने' की धमकी पर नीरज कुमार का जवाब, बोले- 'मेरी कुंडली...'
प्रशांत किशोर की 'पोल खोलने' की धमकी पर नीरज कुमार का जवाब, बोले- 'मेरी कुंडली...'
बिहारः बाढ़ पीड़ितों के खाते में पहुंचे 7-7 हजार रुपये, CM सम्राट ने जारी किए 112 करोड़
बिहारः बाढ़ पीड़ितों के खाते में पहुंचे 7-7 हजार रुपये, CM सम्राट ने जारी किए 112 करोड़

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget