एक्सप्लोरर

By-Poll 2021 Final Results: विधानसभा और लोकसभा की कुल सीटों में बीजेपी को कितनी सीटें मिलीं, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

By Poll Result 2021: देश की 3 लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में बीजेपी को क्या मिला है, आइए हम आपको बताते हैं. ये चुनाव देश के 15 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कराए गए थे.

देश में 29 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव (By Poll) में बीजेपी (BJP)ने 7 और कांग्रेस ने 8 विधानसभा सीटें जीती हैं. वहीं लोकसभा की 3 सीटों में से एक-एक सीट कांग्रेस, बीजेपी और शिव सेना ने जीती हैं. इनमें से एक लोकसभा सीट कांग्रेस ने बीजेपी से छीनी है. वहीं शिव सेना ने अपनी 1 सीट बढ़ाई है. यह चुनाव कई मायनों में केंद्र में सत्तारूढ़ बीजेपी के लिए खतरे की घंटी भी है.

बीजेपी को हिमाचल में मिली हार 

उपचुनाव में बीजेपी को सबसे बुरी हार हिमाचल में उठानी पड़ी है. वहां विधानसभा की 3 और लोकसभा की एक सीट पर चुनाव कराए गए थे. लेकिन बीजेपी को सभी सीटों पर हार का सामना करना पड़ा है. जुब्बल कोटखाई सीट पर तो बीजेपी की जमानत तक जब्त हो गई. मंडी लोकसभा सीट पर उपचुनाव वहां के सांसद रामस्वरूप शर्मा के निधन की वजह से कराए गए. इस सीट को कांग्रेस ने बीजेपी से छीन लिया है. वहां प्रतिभा सिंह ने बीजेपी के ब्रिगेडियर कुशलचंद्र ठाकुर को 7490 वोट के अंतर से हाराया. बीजेपी लिए ये चुनाव परिणाम इसलिए भी चिंता का सबब हैं, क्योंकि हिमाचल में अगले साल चुनाव होने हैं.

Akhilesh Yadav Attack BJP: उपचुनाव के नतीजों पर अखिलेश ने बीजेपी को घेरा, यूपी चुनाव को लेकर भी किया जोरदार हमला

इसी तरह राजस्थान की धारियावाड और वल्लभनगर सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा. इन दोनों सीटों पर कांग्रेस के नागराज मीणा और प्रिति गजेंद्र सिंह शक्तावत ने जीत दर्ज की है. वहीं पश्चिम बंगाल की 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराए गए. इनमें से 2 वो सीटें थीं, जहां अप्रैल-मई में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने जीत दर्ज की थी. लेकिन उपचुनाव में बीजेपी को सभी सीटों पर हार का सामना करना पड़ा है. 

असम और मध्य प्रदेश में हुआ फायदा

बीजेपी के लिए अच्छी खबर असम और मध्य प्रदेश जैसे राज्य से आई है. असम में बीजेपी और उसकी सहयोगी यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल ने उपचुनाव की सभी 5 सीटों पर कब्जा जमाया. बीजेपी ने भवानीपुर, मरियानी और थोवरा सीटों पर और यूपीपीएल ने गोसाईगांव और तामुलपुर सीटें जीती हैं. वहीं मध्य प्रदेश की खंडवा सीट पर बीजेपी के ज्ञानेश्वर पाटील ने कांग्रेस के राजनरायण पुरानी को 82 हजार 140 वोट के अंतर से मात दी. विधानसभा की जोबट और पृथ्वीपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है. वहीं रैगांव में कांग्रेस जीती है. 

बीजेपी ने तेलंगाना की हजूराबाद सीट पर हुए चुनाव में जीत दर्ज की है. बिहार में जिन 2 सीटों पर चुनाव हुए, उन्हें बीजेपी की सहयोगी जेडीयू ने जीती हैं. कर्नाटक में बीजेपी ने 2 में से 1 सीट जीती हैं. उसे सिंडगी में जीत तो हंगल में हार का सामना करना पड़ा है. 

By-poll Results Explained: उपचुनाव के नतीजों ने राष्ट्रीय राजनीति में BJP को दिए ये संदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jehanabad News: जहानाबाद में छात्रों के आंदोलन में पत्थरबाजी, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर की फायरिंग
जहानाबाद में छात्रों के आंदोलन में पत्थरबाजी, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर की फायरिंग
बिहार विधानसभा से तेजस्वी यादव क्यों गायब? सत्ता पक्ष ने पूछा सवाल, RJD ने दी ये सफाई
बिहार विधानसभा से तेजस्वी यादव क्यों गायब? सत्ता पक्ष ने पूछा सवाल, RJD ने दी ये सफाई
फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान होते ही खूब बोले गिरिराज सिंह, निशाने पर कांग्रेस, सपा और AAP
फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान होते ही खूब बोले गिरिराज सिंह, निशाने पर कांग्रेस, सपा और AAP
फास्ट ट्रैक कोर्ट के बीच रोहिणी आचार्य का PM मोदी पर निशाना, 'अब तक शिक्षा मंत्री…'
फास्ट ट्रैक कोर्ट के बीच रोहिणी आचार्य का PM मोदी पर निशाना, 'अब तक शिक्षा मंत्री…'

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget