एक्सप्लोरर

हत्या पर राजनीति! BJP ने कहा- बिहारियों के खून का बदला लेंगे सुरक्षाबल, पत्थरबाज की भूमिका में तेजस्वी यादव

बीजेपी के प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा कि तेजस्वी यादव 370 और 35ए के खिलाफ बोल रहे हैं. इतना ही नहीं बल्कि कश्मीर में शांति बहाली के लिए जो हो रहा वो उसके खिलाफ बोल रहे हैं.

पटनाः जम्मू कश्मीर में बिहारवासियों की हो रही हत्याओं को लेकर राजनीति शुरू हो गई है. सोमवार को बीजेपी के प्रवक्ता निखिल आनंद (Nikhil Anand) ने कहा कि जम्मू कश्मीर में बिहार के जो मेहनतकश बेटे हैं उनकी लगातार आतंकवादियों द्वारा हत्या की जा रही है. इससे स्पष्ट है कि जो बिहार का मेहनती कौम है वह कहीं भी जाकर अपने वजूद के लिए उद्योग धंधे कर कहीं भी अपना जीवन यापन कर सकता है. इतना ही नहीं बल्कि वहां की अर्थव्यवस्था में भी अपना बखूबी सहयोग कर सकता है. इससे आतंकवादी ही घबराए हुए हैं. उन्होंने कहा कि देश के सुरक्षाबल बिहारी भाइयों के खून का बदला लेंगे.

निखिल आनंद ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की ओर से दिए गए बयानों को लेकर कहा कि तेजस्वी यादव बिहार में राजनीतिक पत्थरबाज की भूमिका निभा रहे हैं. वे 370 और 35ए के खिलाफ बोल रहे हैं. केंद्र की सरकार और सुरक्षा बल की जो कार्रवाई है कश्मीर में शांति बहाली के लिए वो उसके खिलाफ बोल रहे हैं. ऐसे में जाहिर है कि इनकी घटिया मानसिकता, घटिया सोच झलक रही है. ऐसा बयान देकर तुष्टीकरण की राजनीति का संदेश देना चाहते हैं वह दुर्भाग्यपूर्ण है.

तेजस्वी ने क्या दिया था बयान?

तेजस्वी यादव ने रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सीधा जिम्मेदार ठहराया था. तेजस्वी यादव ने कहा था कि नीतीश कुमार की सरकार ने 16 साल से किए जा रहे 'सुशासन' के दावों के अनुरूप सचमुच रोजगार सृजन पर गंभीरता से कुछ भी किया होता तो करोड़ों बिहारवासियों को हरवर्ष पलायन के लिए विवश नहीं होना पड़ता. सरकार ने तो खूब दावा किया था कि धारा 370 हटने से आतंकवाद का घाटी से अंत हो जाएगा.

तेजस्वी यादव ने कहा कि खूब उछल कूदकर नीतीश कुमार की पार्टी ने बिना सोचे समझे लिए गए इस कदम का देश के लिए ऐतिहासिक दिन बताकर समर्थन किया था. जब सब कुछ इतना सामान्य हो चुका था तो क्यों आपकी सरकार में बैठे लोग दबी जुबान जम्मू कश्मीर जाकर रोजगार तलाशने के लिए श्रमिकों की ही आलोचना कर रहे हैं? इस दौरान तेजस्वी ने पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और एक करोड़ मुआवजा देने की मांग की थी.

यह भी पढ़ें- 

Bihar Corona Update: बिहार में फिर बढ़े एक्टिव मरीज, 24 घंटे में सिर्फ एक व्यक्ति स्वस्थ, एक ही जिले से 5 केस मिले

आतंकियों द्वारा मारे गए बिहारवासियों को लेकर भड़के तेजस्वी, कहा- नीतीश कुमार जिम्मेदार, एक करोड़ मुआवजा दें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget