एक्सप्लोरर

Araria Journalist Murder: अररिया में पत्रकार की हत्या पर भड़की BJP, निखिल आनंद ने नीतीश सरकार को लेकर उठाए सवाल

Bihar Politics: निखिल आनंद ने कहा कि नीतीश कुमार अंधेर नगरी चौपट राजा की तरह आराम फरमा रहे हैं. बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है.

पटना: अररिया में शुक्रवार (18 अगस्त) की सुबह करीब पांच बजे एक दैनिक अखबार के पत्रकार विमल कुमार यादव की हत्या के बाद बीजेपी ने नीतीश सरकार (Nitish Government) पर सवाल उठाए हैं. बीजेपी के प्रवक्ता निखिल आनंद (Nikhil Anand) ने कहा कि अररिया में पत्रकार विमल यादव की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई. दो-तीन दिन पहले एसएचओ नंदकिशोर यादव की हत्या कर दी गई. बिहार में अपराध चरम पर है.

बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा कि अब तो आरजेडी से भी सवाल पूछना बनता है कि राजदेव रंजन की हत्या किसने की थी? मुंगेर, समस्तीपुर, बेगूसराय में भी पत्रकार की हत्या हुई थी. इन तमाम हत्याओं में आरोपी कौन है? अब तक क्या वे लोग पकड़े गए?

'नीतीश को बिहार से मतलब नहीं'

निखिल आनंद ने बिहार के मुख्यमंत्री पर हमला करते हुए कहा- "नीतीश कुमार जी आप देशाटन पर हैं. बिहार से आपको कोई मतलब नहीं है. लालू यादव की गोद में बैठकर दिवास्वप्न देख रहे हैं. बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है. पीएफआई ने सभी जिलों में पांव पसारे हैं. व्यवसायियों की हत्या हो रही है. बड़ी संख्या में दलित समाज के लोग मारे जा रहे हैं. किसी की जान अब सुरक्षित नहीं है. लोग तंग हैं. नीतीश कुमार अंधेर नगरी चौपट राजा की तरह आराम फरमा रहे हैं, बिहार में जिस तरह का माहौल है."

आरजेडी ने कहा- विपक्ष न करे राजनीति

वहीं इस मामले में आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि अररिया में जिस पत्रकार की हत्या की गई है वो आपसी रंजिश का मामला है. पुलिस जांच कर रही है. छानबीन कर रही है कि जो हत्यारे हैं उनकी गिरफ्तारी हो सके. जो भी इसमें दोषी होंगे उनको किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. विपक्ष के जो लोग हाय तौबा मचा रहे हैं उनको इस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए. कानून का राज स्थापित है. कोई भी गड़बड़ी करेगा उसको सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.

यह भी पढ़ें- Bihar News: बिहार में बीजेपी के MLA मिश्रीलाल यादव को जान का खतरा, भाजपा के सांसद-विधायक पर ही FIR दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिरिराज सिंह की दो टूक, 'कांग्रेस अब गांधी वाली नहीं, वोट के लिए मुस्लिम...'
गिरिराज सिंह की दो टूक, 'कांग्रेस अब गांधी वाली नहीं, वोट के लिए मुस्लिम...'
बिहार में 11 लाख गरीब परिवारों को तोहफा, मिलेगा पक्का घर
बिहार में 11 लाख गरीब परिवारों को तोहफा, मिलेगा पक्का घर
'चंदा चोर और पेपर लीक वाले BJP दफ्तर में रहते हैं', तेजस्वी के वीडियो से बवाल!
'चंदा चोर और पेपर लीक वाले BJP दफ्तर में रहते हैं', तेजस्वी के वीडियो से बवाल!
BBOSE के डिप्टी डायरेक्टर के 3 ठिकानों पर रेड, पटना से बेगूसराय तक हड़कंप
BBOSE के डिप्टी डायरेक्टर के 3 ठिकानों पर रेड, पटना से बेगूसराय तक हड़कंप

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget