एक्सप्लोरर

लोकसभा में गूंजा बिहार विधानसभा अध्यक्ष को बंधक बनाने का मामला, BJP सांसदों ने कही ये बात

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिल पर विरोध करने का सभी को अधिकार है, पर आज तक भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में कभी भी ऐसा नहीं हुआ था कि विधानसभा के अध्यक्ष को उसके कमरे में बंधक बना दिया गया हो.

पटना: बिहार विधानसभा में मंगलवार को विपक्षी दलों के विधायकों ने जो उपद्रव मचाया उसकी गूंज बुधवार को लोकसभा में भी सुनाई पड़ी. बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल ने इस मुद्दे को संसद में उठाते हुए कहा कि सदन में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार होता है. सत्ता दल और विपक्ष आपस में विवाद और बहस भी करते हैं, लेकिन कभी भी आसन पर कोई बात नहीं होती है और ये मामला बिहार विधानसभा अध्यक्ष से जुड़ा हुआ है, इसलिए यहां पर उठाने के लिए मैं मजबूर भी हूं.

विधानसभा अध्यक्ष को उसके कमरे में किया बंद

उन्होंने कहा कि आज तक कभी भी ऐसा नहीं हुआ है कि विधानसभा अध्यक्ष को उसके कमरे में बंद कर दिया जाए. उसके दरवाजे पर रस्सी बांध दी जाए और सारे लोग घेर लें. उन्होंने बताया कि बार-बार घोषणा हो रही थी कि विधानसभा में विधानसभा कार्यवाही के लिए स्पीकर आएं, लेकिन उनको जाने नहीं दिया गया और तीन बार कार्यवाही स्थगित करनी पड़ गई.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिल पर विरोध करने का सभी को अधिकार है, पर आज तक भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में कभी भी ऐसा नहीं हुआ था कि विधानसभा के अध्यक्ष को उसके कमरे में बंधक बना दिया गया हो. आरोपी विधायकों पर कारवाई करने की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष से अपील करना चाहूंगा कि सभी विधानसभा अध्यक्षों की बैठक बुलाएं और जो भी विधायक इस तरह के कार्य में संलिप्त है, जिन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को बंधक बनाने का काम किया है, उन सभी पर कार्रवाई की जाए और विधायकी से निष्कासित किया जाए.

सांसद राम कृपाल यादव ने कही ये बात 

इधर, पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री और पाटलीपुत्र के बीजेपी सांसद राम कृपाल यादव ने लोकसभा में शून्यकाल के दौरान कहा, " मेरे सार्वजनिक जीवन 45 वर्ष का हो गया है. लम्बे समय से मैं संसदीय जीवन में हूं. मैंने आज तक किसी भी सदन में विपक्ष को ऐसी हरकत करते नहीं देखा है. सदन में विभिन्न पार्टियों के लोग अपनी बात को रखते हैं. लोकतंत्र में सबको अधिकार है, बिल का विरोध करने का. बिल में कुछ है भी नहीं, केवल नाम का परिवर्तन किया जा रहा है."

उन्होंने कहा कि विपक्ष ने जिस तरह से हंगामा खड़ा करने का काम किया है, उससे लोकतंत्र शर्मसार हुआ है. स्पीकर को 3 घंटे तक बंदी बना कर रखा गया. आसन पर हमला किया गया. विरोध करने का ये तरीका सही नहीं है. लोकतंत्र में सदन में किसी भी विषय पर वाद-विवाद होती है, चर्चा होती है न कि सदन में हमला होता है. इस सदन के माध्यम से बिहार विधानसभा के स्पीकर से मांग करता हूं कि कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की दोबारा न हो.

यह भी पढ़ें  - 

तेजस्वी यादव ने CM नीतीश पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, JDU ने किया पलटवार, कही ये बात बिहार: नाबालिग को अगवा कर दरिंदों ने किया गैंगरेप, फिर खेत में छोड़कर हो गए फरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखीसराय भगदड़: 8 मौतें, 4 लाख मुआवजा, कैसे हुआ हादसा? | बड़ी बातें
लखीसराय भगदड़: 8 मौतें, 4 लाख मुआवजा, कैसे हुआ हादसा? | बड़ी बातें
Lakhisarai Temple Stampede Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
हत्या या आत्महत्या ? नवादा में मां और दो बेटियों की मिली लाश
हत्या या आत्महत्या ? नवादा में मां और दो बेटियों की मिली लाश
शपथ के बाद प्रशांत किशोर का पहला रिएक्शन, 'जिस सदन में…'
शपथ के बाद प्रशांत किशोर का पहला रिएक्शन, 'जिस सदन में…'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget