एक्सप्लोरर

Manoj Jha Row: 'राजपूत को सेकेंड नहीं लगेगा, आपका गर्दन काटकर हाथ पर रख देंगे', मनोज झा पर बीजेपी विधायक का बड़ा बयान

BJP MLA Raghavendra Pratap Singh: मनोज झा के ठाकुर वाले बयान पर बीजेपी विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि आरजेडी में होता तो लालू बुलाकर मेरे सामने उसे थप्पड़ मारते.

आरा: भोजपुर जिले के बड़हरा विधानसभा से बीजेपी के विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह (BJP MLA Raghavendra Pratap Singh) ने मनोज झा को लेकर गुरुवार को बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि झा से हम एक ही बात कहना चाहते हैं कि आपने जो टिप्पणी की है आप पंडित जी हैं और आज ये युग में पंडित जी प्रणाम करने वाले केवल राजपूत ही है. इसको आप भूल गए हैं. एक बात आप और भूल गए. राजपूत वो भी है आपका सेकेंड नहीं लगेगा. आपका गर्दन उतार कर आपके हाथ पर रख देंगे. पुरानी कहानी याद मत दिलवाइए इसलिए आपने जो कहा है उसको वापस लीजिए. क्षत्रियों से माफी मांगिए, अगर नहीं तो भविष्य में क्षत्रियों के आक्रोश को सामना करने के लिए आप तैयार रहिए. उन्होंने कहा कि मैं अभी आरजेडी में नहीं हूं इसी बात का अफसोस हो रहा है.

'राजनीति में यह व्यक्ति कहीं न कहीं एक लफुआ की तरह लगता है'

विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सबसे पहले ये मनोज झा कौन है? और ये कितने बड़े विद्वान हैं और कितने बड़े राजनीतिज्ञ हैं. इसकी जानकारी हमको नहीं है, लेकिन हम जब भी उनको देखते हैं तो हमको लगता है कि राजनीति में यह व्यक्ति कहीं न कहीं एक लफुआ की तरह लगता है. ठाकुरों के बारे में जो टिप्पणी की है. ठाकुरों के द्वारा किए गए त्याग के बारे में भगवान राम की स्थिति हो या कई लोग ऐसे है जिन्होंने त्याग, तपस्या का अपना उदाहरण पेश किया था.

लालू कभी गलत चीज नहीं सिखाते हैं- राघवेंद्र प्रताप सिंह

बीजेपी विधायक ने कहा कि मैं अगर आरजेडी में होता तो लालू अभी बुलाकर इसको मेरे सामने एक थप्पड़ खींच कर मारते. मुझे कहने की आवश्यकता नहीं होती, लेकिन आज जो लोग वहां हैं ये कह रहे हैं कि यह गलत है. जब यह गलत है तो लालू से बोल कर के पनिशमेंट दिलवाना चाहिए. आनंद मोहन के पुत्र मेरे लिए भी पुत्र समान है तो लालू से बोलकर उसको पार्टी से बाहर करवाना चाहिए. उन्होंने कहा कि लालू कभी गलत चीज नहीं सिखाते हैं. उनकी राजनीति उनकी जगह पर है. अंत में राघवेंद्र सिंह ने कहा कि यह बात याद रखिएगा मनोज झा, एक बात हम आपको चेता देते है राजपूतों पर जब गर्मी चढ़ जाती है न तो 80 वर्ष की उम्र में अपना बाह काटकर गंगा जी में फेंक देते हैं उस खानदान के हैं.

ये भी पढ़ें: '...तो आसन की ओर जीभ उछाल देता', मनोज झा पर आनंद मोहन बोले- न मैं बर्दाश्त करूंगा न मेरा बेटा चेतन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JDU-अनंत सिंह में भिड़ंत करवाकर PK पहुंचे दरभंगा, अनुज सिंह की रैली से क्यों रहे गायब?
JDU-अनंत सिंह में भिड़ंत करवाकर PK पहुंचे दरभंगा, अनुज सिंह की रैली से क्यों रहे गायब?
गांधी जयंती पर 44 कैदियों को किया जाएगा रिहा, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
गांधी जयंती पर 44 कैदियों को किया जाएगा रिहा, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
रोहिणी आचार्य पटना लौटीं, खुद लालू गए थे लेने, बोलीं- 'मेरे सारे भाई…'
रोहिणी आचार्य पटना लौटीं, खुद लालू गए थे लेने, बोलीं- 'मेरे सारे भाई…'
अनंत सिंह JDU से OUT होंगे? पार्टी का आया बड़ा बयान, 'कुछ लोग…'
अनंत सिंह JDU से OUT होंगे? पार्टी का आया बड़ा बयान, 'कुछ लोग…'

वीडियोज

कॉकपिट में 'कसाई' पायलट...प्लेन क्रैश का 'टेरर प्लान' !
बिहार में बाढ़ का तांडव! बेघर हुए लाखों लोग...
SIR में 'गड़बड़' सॉफ्टवेयर का 'डेवलपर' कौन?
कैप्टन स्मिथ की पूरी कहानी!
फॉर्म 6 को लेकर विवाद क्यों? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाईदुबई विमान के हीरो स्मित मच्छार की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
फ्लाईदुबई विमान के हीरो स्मित मच्छार की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
JDU-अनंत सिंह में भिड़ंत करवाकर PK पहुंचे दरभंगा, अनुज सिंह की रैली से क्यों रहे गायब?
JDU-अनंत सिंह में भिड़ंत करवाकर PK पहुंचे दरभंगा, अनुज सिंह की रैली से क्यों रहे गायब?
2027 ODI वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख
2027 ODI वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
गांधीजी के आश्रम में खाने से सामान रखने तक के नियम, क्यों जरूरी थे 11 व्रत?
गांधीजी के आश्रम में 11 व्रत क्यों जरूरी थे? खाने से सामान रखने तक के थे नियम
फ्लाईदुबई घटना के बाद कैसे एक्शन में आया इजरायल और भेजे फाइटर जेट..., राजदूत ने बताया
फ्लाईदुबई घटना के बाद कैसे एक्शन में आया इजरायल और भेजे फाइटर जेट..., राजदूत ने बताया
Embed widget