एक्सप्लोरर

'आज से प्रशांत किशोर को लोग नेता मानेंगे', गिरफ्तारी पर बोले BJP के मंत्री नीरज कुमार बबलू

Prashant Kishor Arrest: सुपौल में एक कार्यक्रम के दौरान बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार सिंह ने पीके की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया दी है. पढ़िए क्या कुछ कहा है.

Prashant Kishor News: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की गिरफ्तारी पर बीजेपी कोटे से मंत्री और पार्टी के नेता नीरज कुमार बबलू का बड़ा बयान आया है. सुपौल में सोमवार (06 जनवरी, 2025) को पत्रकारों से बातचीत में नीरज बबलू ने कहा कि प्रशांत किशोर छात्रों के हित में ये गए थे आंदोलन करने, लेकिन हमको लगता है कि अपने हित में गए थे आंदोलन करने कि लोग हमको नेता माने. हम समझते हैं प्रशांत किशोर के लिए आज का दिन बड़ा है. आज से लोग उनको नेता मानेंगे. 

नीरज बबलू ने कहा, "जब तक नेता लाठी नहीं खाता है, जेल नहीं जाता है या जब तक नेता की गिरफ्तारी नहीं होती है तब तक जनता नेता स्वीकार नहीं करती है. हम समझते हैं कि उनके (प्रशांत किशोर) लिए बेहतर दिन है. उनको संघर्ष करना चाहिए अगर वो चाहते हैं कि हम राजनीति में जनसेवा करें, हम शुभकामना देते हैं."

नेताओं को नसीहत- 'अपना चेहरा चमकाना छोड़ दें'

सुपौल में एक कार्यक्रम के दौरान बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार सिंह ने यह बयान दिया. मंत्री ने आगे कहा कि छात्रों के हित में एनडीए की सरकार काम कर रही है. छात्रों को लोग बहकाना छोड़ दें. गुमराह करना छोड़ दें. नेताओं को नसीहत दी कि अपना चेहरा चमकाना छोड़ दें. अपना चेहरा चमकाने में छात्रों को हथियार ना बनाएं. प्रशांत किशोर क्या कर रहे हैं ये सब लोग देख ही रहे हैं. मंत्री के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है.

बता दें कि जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने फतुहा में मेडिकल कराया इसके बाद सिविल कोर्ट में पेशी कराई गई. यहां से प्रशांत किशोर को बेल मिल गई. अब देखना होगा कि प्रशांत किशोर की ओर से आगे क्या कुछ प्रतिक्रिया आती है. पटना डीएम ने गांधी मैदान में धरना-प्रदर्शन करने से सख्त मना कर दिया है. चेतावनी दी है कि अगर ऐसा हुआ तो सख्ती से निपटा जाएगा.

यह भी पढ़ें- कौन है वो दबंग IPS जिसने सुबह-सुबह प्रशांत किशोर को 'उठाया'? कांपते हैं शराब माफिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा स्थगित, नई तारीख का इंतजार
बिहार: BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा स्थगित, नई तारीख का इंतजार
प्रशांत किशोर की 'पोल खोलने' की धमकी पर नीरज कुमार का जवाब, बोले- 'मेरी कुंडली...'
प्रशांत किशोर की 'पोल खोलने' की धमकी पर नीरज कुमार का जवाब, बोले- 'मेरी कुंडली...'
बिहारः बाढ़ पीड़ितों के खाते में पहुंचे 7-7 हजार रुपये, CM सम्राट ने जारी किए 112 करोड़
बिहारः बाढ़ पीड़ितों के खाते में पहुंचे 7-7 हजार रुपये, CM सम्राट ने जारी किए 112 करोड़
उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा फैसला, रामपुकार सिन्हा को पार्टी से निकाला, जानें वजह
उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा फैसला, रामपुकार सिन्हा को पार्टी से निकाला, जानें वजह

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget