एक्सप्लोरर

'उनमें भीड़ इकट्ठा करने की क्षमता नहीं', राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले BJP के मंत्री का तंज

Rahul Gandhi: मंगल पांडे ने कहा कि वह संवाद ही कर सकते हैं. उनकी पार्टी के पास तो क्षमता है नहीं कि कहीं से भीड़ लाकर के खड़ा कर दें. बिहार में उनके समर्थक नहीं हैं.

Mangal Pandey News: आगामी 15 मई गुरुवार को लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी बिहार दौरे पर आ रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राहुल गांधी का इस वर्ष ये चौथी बार बिहार दौरा होगा. इस बार वह दरभंगा में युवाओं से संवाद करेंगे. अब इस पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडे ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि उनमें तो भीड़ इकट्ठा करने की क्षमता ही नहीं है. इसलिए वह सिर्फ संवाद ही कर सकते हैं.

मंगल पांडे का कांग्रेस नेता पर निशाना  

मंगल पांडे ने कहा कि वह संवाद ही कर सकते हैं. उनकी पार्टी के पास तो क्षमता है नहीं कि कहीं से भीड़ लाकर के खड़ा कर दें. बिहार के लोगों की संख्या ला सके. ना तो बिहार में कांग्रेस पार्टी का जन आधार है और ना ही बिहार में उनके समर्थक हैं, जो कांग्रेस पार्टी के किसी नेता का भाषण सुनने के लिए गांव से निकल आएं. तो अब वह कुछ लोगों के पास बैठ कर संवाद करके राजनीतिक औपचारिकताओं को कांग्रेस पार्टी कर रही है.

वहीं बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के जरिए आतंकवाद मुद्दे पर हुई कार्रवाई को लेकर लोकसभा में विशेष सत्र बुलाने की मांग पर मंगल पांडे ने कहा कि अभी जो परिस्थितियों से देश गुजर रहा है, कल पीएम मोदी ने कहा है कि अभी युद्ध का पूर्ण विराम नहीं हुआ है. पीएम मोदी ने कहा है कि युद्ध अभी स्थागित है. खत्म नहीं हुआ है. अभी अगले कुछ दिनों में क्या परिस्थितियों बनती हैं, उन सारी चीजों पर सब कुछ निर्भर करेगा. क्योंकि पाकिस्तान जिस प्रकार का राष्ट्र है कि पूर्ण रूप से उससे अपेक्षा नहीं की जा सकती है और उस पर विश्वास नहीं किया जा सकता है.

भारतीय सेना और पीएम मोदी ने भी कहा है कि पाकिस्तान ने जो बातें कहीं हैं अगर उसका उल्लंघन होता है, तो उसको करारा जवाब मिलेगा और उसको प्रहार झेलना पड़ेगा. इसलिए अभी आगे आने वाले कुछ दिन देश के लिए महत्वपूर्ण है.  हमारे देश की सेवा और केंद्र सरकार आने वाली परिस्थितियों को देखकर ही कुछ निर्णय ले सकती है. इसलिए इन चीजों की अभी जरूरत नहीं है.

 प्रधानमंत्री के संदेश का किया जिक्र

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पंजाब के आदमपुर एयरबेस का दौरा कर एयर वॉरियर्स से मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया. इस पर मंगल पांडे ने कहा कि भारतीय सेना ने जिस तरह से पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों के ठिकानों को ध्वस्त किया जिसकी प्रशंसा प्रधानमंत्री ने की थी और और आज स्वयं आदमपुर पहुंचकर उन्होंने प्रत्यक्ष रूप से भारत की सेना को सलाम भी किया और भारत की सेना की हौसला अफजाई भी की.

उन्होंने कहा कि कल (सोमवार) को प्रधानमंत्री ने संदेश दिया था कि पाकिस्तान से दो ही मुद्दे पर बात होगी, पहला  आतंकवाद को मिटाने के लिए और दूसरा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर पर ही बात होगी. मंगलवार को फिर प्रधानमंत्री ने जो संदेश दिया है वह साफ है कि अगर कोई गलती करने की हिमाकत पाकिस्तान करेगा तो भारत की सेना जो जवाब देगी, उस प्रहार को झेलने के लिए तैयार होना होगा. 

ये भी पढ़ें: 'ट्रंप ने तिजारत की धौंस दिखा दी', बोले मनोज झा- हमें इसका प्रतिकार करना चाहिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की टीम में बिहार से 3 नेता, जानिए किसका-किसका नाम
नितिन नवीन की टीम में बिहार से 3 नेता, जानिए किसका-किसका नाम
अरविंद केजरीवाल बोले- 'हां मैं दिमागी नक्सल', BJP ने कहा, 'ऐसे नक्सली…'
अरविंद केजरीवाल बोले- 'हां मैं दिमागी नक्सल', BJP ने कहा, 'ऐसे नक्सली…'
गोपालगंज: मस्जिद में मौलवी की हत्या, कई थानों की पुलिस पहुंची
गोपालगंज: मस्जिद में मौलवी की हत्या, कई थानों की पुलिस पहुंची
‘नींद से जागे तेजस्वी, थोड़ा सब्र करें…’, शराबबंदी पर मंत्री संतोष सुमन का RJD पर बड़ा हमला
‘नींद से जागे तेजस्वी, थोड़ा सब्र करें…’, शराबबंदी पर मंत्री संतोष सुमन का RJD पर बड़ा हमला

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
Embed widget