एक्सप्लोरर

BJP Reaction: 'दिखावा के लिए CM पटनदेवी जाते हैं', हिन्दू धार्मिक स्थलों को लेकर विजय सिन्हा ने लालू-नीतीश को सुनाई खरी खोटी

Vijay Kumar Sinha Statement: नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा सीएम नीतीश कुमार पर लगातार हमलावर हैं. वहीं, रविवार को उन्होंने हिन्दू धर्म के धार्मिक स्थलों को लेकर सीएम नीतीश को घेरा.

पटना: नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने बिहार के हिन्दू धर्म के धार्मिक स्थलों की बदहाल, उपेक्षित और अविकसित हालात के लिए बिहार सरकार को जिम्मेवार ठहराते हुए रविवार को कहा है कि पिछले 33 वर्षों से बिहार में बड़े भाई और छोटे भाई की सरकार ने इनकी प्रगति और विकास के लिए कुछ भी नहीं किया है. पटनदेवी, मंगलागौरी और मां जानकी स्थल क्रमशः पटना, गया और सीतामढ़ी में अवस्थित है, लेकिन सिद्ध पीठ और अतिधार्मिक महत्व होने के वावजूद इनके विकास, जीर्णोद्धार और देशव्यापी पहचान दिलाने हेतु सरकार ने कोई प्रयास नहीं किया है. दिखावा के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) प्रत्येक वर्ष नवरात्रि (Navratri 2023) के अवसर पर पटनदेवी जाते हैं, लेकिन इस सिद्ध पीठ के सर्वांगीण विकास के लिए कुछ नहीं किया है. 

'बिहार में धार्मिक पर्यटन की काफी संभावना है'

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में तारापीठ, झारखंड में रजरप्पा और उत्तर प्रदेश में विंध्याचल में माता का दर्शन करने लोग सालों भर आते हैं, लेकिन बिहार में बढ़ रहे अपराध के कारण पर्यटक यहां आने से डरते हैं. बिहार की बिगड़ी कानून व्यवस्था के कारण लोग बिहार आने से डर भी रहे हैं. बिहार में धार्मिक पर्यटन की काफी संभावना है. गंगा के उत्तर और दक्षिण बिहार में स्वतंत्र और समेकित रूप से इन क्षेत्रों में अवस्थित धर्म स्थलों का विकास किया जा सकता है. यहां तक कि पूर्वजों के मोक्ष की नगरी गया भी अविकसित है, जबकि समूचे संसार के हिंदू यहां पितरों की मोक्ष हेतु कर्म करने आते हैं.

नेता प्रतिपक्ष ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिहार सरकार को वाराणसी, उज्जैन और अयोध्या जैसा कॉरिडोर की तरह पटनदेवी, मंगलागौरी और मां जानकी स्थली को विकसित करना चाहिए. साथ ही राज्य के अन्य धार्मिक, सांस्कृतिक,पौराणिक और ऐतिहासिक स्थलों पर ध्यान देकर इनका विकास और संरक्षण करना चाहिए. सरकार ने बिहारशरीफ और पटना में अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदाय के ऐतिहासिक धरोहरों के लिए करोड़ों रुपये उदारतापूर्वक दिए हैं. मुगलों की गुलामी वाले अवशेषों, धरोहरों और निशानियों की सुरक्षा और संरक्षण हेतु भी सरकार चिंतित रहती है और इन्हें भी अनुदान दिया जाता है. सरकार के तुष्टिकरण की इस पराकाष्ठा ने बिहार को शर्मसार कर दिया है.

विजय कुमार सिन्हा ने नीतीश सरकार से की अपील

आगे बीजेपी नेता सरकार से अपील की है कि भेदभाव किए बिना हिंदू धर्म स्थलों को विकसित करने और इसके पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु सरकार पहल करे. नवरात्रि के इस पावन अवसर पर मैं बिहार के लोगों की खुशहाली की कामना करते हुए मां जगदंबा से निवेदन करता हूं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार औऱ इनकी सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करें.

ये भी पढ़ें: Navratri 2023: सीएम नीतीश कुमार ने शीतला मंदिर और पटनदेवी में की पूजा, प्रदेशवासियों को दी नवरात्रि की बधाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget