एक्सप्लोरर

BJP नेता ने पढ़ ली CM नीतीश कुमार के 'मन की बात'! कोऑर्डिनेशन कमेटी में क्या होगा सुशील मोदी ने बताया

Coordination Committee Meeting in Delhi: सुशील कुमार मोदी ने कहा कि पहले तय तो करें कि उनके प्रधानमंत्री पद का दावेदार कौन होगा? जो हैं कमेटी में उनको तो निर्णय लेने का पावर ही नहीं है.

पटना: दिल्ली में इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) की कोऑर्डिनेशन कमेटी की आज बैठक होने वाली है. इससे पहले बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने बड़ा बयान दिया है. बीजेपी नेता ने कहा कि जो कोऑर्डिनेशन कमेटी बनी है वह बहुत कमजोर है. इसमें नीतीश कुमार, राहुल गांधी, ममता बनर्जी को होना चाहिए था. हर पार्टी के वरिष्ठ नेता निर्णय करते हैं बाकी लोगों को अधिकार नहीं है.

'इस तरह की बैठकों में नहीं कर सकते सीट शेयरिंग पर बात'

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि ललन सिंह बाद में नीतीश कुमार से पूछेंगे. अभिषेक बनर्जी आ नहीं रहे हैं. सीपीआई (एम) ने नाम ही तय नहीं किया है. शरद पवार, हेमंत सोरेन और एमके स्टालिन केवल तीन लोग हैं. अगर शरद पवार हैं तो इसमें नीतीश कुमार क्यों नहीं हैं? इनको लगता है कि कोऑर्डिनेशन कमेटी केवल दिखावे के लिए है. सीट शेयरिंग पर ये क्या निर्णय कर सकते हैं? सीट शेयरिंग तो राज्यों के अंदर होता है. इस तरह की बैठकों में सीट शेयरिंग कर ही नहीं सकते हैं.

'प्रधानमंत्री पद को लेकर शुरू हो गया है झगड़ा'

कोऑर्डिनेशन कमेटी को लेकर सुशील मोदी ने कहा कि इसमें बहुत होगा तो रैली के बारे में चर्चा की जा सकती है कि कहां-कहां कर सकते हैं. अब तो झगड़ा शुरू हो गया प्रधानमंत्री पद को लेकर. ललन सिंह ने नीतीश कुमार का बायोडाटा जारी किया कि इतने साल तक मुख्यमंत्री रहे, ईमानदार हैं, इनको महागठबंधन में प्रधानमंत्री का उम्मीदवार होना चाहिए. उधर टीएमसी के लोग ममता बनर्जी का नाम आगे कर रहे हैं, तो पहले तय तो करें कि उनके प्रधानमंत्री पद का दावेदार कौन होगा?

सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार कुछ भी कह लें लेकिन मन में तो है कि एक दिन के लिए भी प्रधानमंत्री बन जाएं. नीतीश कुमार ने जो दो दिनों तक बैठक की तो बाहर उनके लोग नारा लगा रहे थे, ललन सिंह ने भी पीएम पद को लेकर खुलकर कह दिया है. कोई नेता किसी को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है. हर आदमी के मन में लड्डू फूट रहा है कि हम प्रधानमंत्री बन जाएं. कहा कि अभिषेक बनर्जी नहीं आ रहे हैं तो ममता बनर्जी क्यों नहीं आ रही हैं? किसी और को क्यों नहीं भेजा? इस तरह की कोऑर्डिनेशन कमेटी में केमिस्ट्री मिलनी चाहिए. जो हैं कमेटी में उनको तो निर्णय लेने का पावर ही नहीं है.

यह भी पढ़ें- Parliament Special Session: संसद के विशेष सत्र में क्या होगा एजेंडा? शक्ति यादव ने कहा- 'हो सकता है कि PM मोदी...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget