एक्सप्लोरर

BJP Statement: भ्रष्टाचार के मुद्दे पर विपक्षियों पर बिफरे सुशील मोदी, ED की कार्रवाई पर तेजस्वी का नाम लेते हुए बहुत कुछ कह गए

Sushil Modi Statement: बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर विपक्षियों को घेरा. उन्होंने शुक्रवार को कहा कि पिछले 10 साल में इनमें से कोई न न्यायालय गया, न किसी को कानूनी राहत मिली.

पटना: पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने 600 करोड़ रुपये के जमीन घोटाला में पूछताछ के बाद गिरफ्तार हेमंत सोरेन को जमानत देने से इनकार कर दिया. इससे साफ है कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री के विरुद्ध भ्रष्टाचार के मामले में ईडी की कार्रवाई ठोस प्रमाण पर आधारित है और राजनीतिक कारणों से किसी को परेशान करने के आरोपों में कोई दम नहीं. भ्रष्टाचार के मामले में जांच एजेंसियों की कार्रवाई के निरुद्ध ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल से लेकर तेजस्वी यादव तक, विपक्षी नेता भले ही राजनीतिक बयानबाजी करते हैं, लेकिन पिछले 10 साल में इनमें से कोई न न्यायालय गया, न किसी को कानूनी राहत मिली.

भ्रष्टाचार को लेकर सुशील मोदी का विपक्षियों पर हमला

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि सारे विपक्षी नेताओं ने मिल कर जब सुप्रीम कोर्ट से ईडी की कार्रवाई पर रोक लगाने के लिए अपील की, तब न्यायालय ने उसे यह कहते हुए खारिज कर दिया कि भ्रष्टाचार के मामले में राजनीतिक लोगों को राहत देने का कोई कानून नहीं है. यदि सत्ता का दुरुपयोग कर घोटाला करने और करोड़ों रुपये की सम्पत्ति बनाने के आरोप केवल बदले की भावना से प्रेरित थे, तो इन ताकतवर लोगों को किसी अदालत से जमानत क्यों नहीं मिली?

'किसी मामले में वे निर्दोष साबित नहीं हो पाए'

आगे बीजेपी नेता ने कहा कि केजरीवाल सरकार में मंत्री रहे मनीष सिसोदिया और संजय सिंह कई महीनों से जेल में क्यों हैं? उन्हें जमानत क्यों नहीं मिली? गरीबों के मसीहा बनने वाले लालू प्रसाद को 900 करोड़ रुपये के बहुचर्तित चारा घोटाला के चार मामलों में सजा हुई. किसी मामले में वे निर्दोष साबित नहीं हो पाए. उन्हें जमानत केवल स्वास्थ्य के आधार पर मिली हुई है.

ये भी पढे़ं: JDU Reaction: मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर आरजेडी के आरोपों पर जेडीयू की दो टूक, कहा- 'सारे लोग इंटैक्ट हैं और मुख्यमंत्री...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Madhubani News: बिहार के मधुबनी में 6 बच्चे डूबे, 5 की मौत, परिजनों को दिए गए 4-4 लाख रुपये
बिहार के मधुबनी में 6 बच्चे डूबे, 5 की मौत, परिजनों को दिए गए 4-4 लाख रुपये
मुजफ्फरपुर के अस्पताल में आग से 5 मरीजों की मौत, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का रहा ऐसा रिएक्शन
मुजफ्फरपुर के अस्पताल में आग से 5 मरीजों की मौत, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का रहा ऐसा रिएक्शन
Nawada News: बिस्तर पर सो रहे 10 वर्षीय बच्चे को कोबरा ने डसा, 18 एंटी-वेनम भी नहीं बचा सके जान
नवादा: बिस्तर पर सो रहे 10 वर्षीय बच्चे को कोबरा ने डसा, 18 एंटी-वेनम भी नहीं बचा सके जान
मुजफ्फरपुर: प्रसाद अस्पताल आग हादसे में मौत का आंकड़ा बढ़कर हुआ 5, CM ने किया मुआवजे का ऐलान
मुजफ्फरपुर: प्रसाद अस्पताल आग हादसे में मौत का आंकड़ा बढ़कर हुआ 5, CM ने किया मुआवजे का ऐलान

वीडियोज

Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News: ऑनलाइन बुकिंग चालू, पर सिस्टम 'अंधा'!
Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: खिड़कियां सील, बंद इमरजेंसी एग्जिट! रूह कंपा देने वाली दास्तां!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Sandeep Chaudhary:मालवीय नगर अग्निकांड पर सबसे तीखा प्रहार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के चलते संकट में न आए देश, मोदी सरकार ने किया बड़ा फैसला, 'अब विदेशी निवेशकों को...'
ईरान युद्ध के चलते संकट में न आए देश, मोदी सरकार ने किया बड़ा फैसला, 'अब विदेशी निवेशकों को...'
मालवीय नगर अग्निकांड: फरार हो गया था होटल मालिक लवकेश बजाज, घर भी नहीं गया, सड़क पर घूमता रहा
मालवीय नगर अग्निकांड: फरार हो गया था होटल मालिक लवकेश बजाज, घर भी नहीं गया, सड़क पर घूमता रहा
उधर टैरिफ लगाने की बात इधर भारत संग ट्रेड को बेताब ट्रंप, US राजदूत बोले- 99 प्रतिशत डील पक्की, मैं कल ही...
उधर टैरिफ लगाने की बात इधर भारत संग ट्रेड को बेताब ट्रंप, US राजदूत बोले- 99 प्रतिशत डील पक्की, मैं कल ही...
IND vs AFG Test: अफगानिस्तान ने खेले कुल 12 टेस्ट, भारत से भी हो चुकी है भिड़ंत, जानें कितने जीते और कितने हारे
अफगानिस्तान ने खेले कुल 12 टेस्ट, भारत से भी हो चुकी है भिड़ंत, जानें कितने जीते और कितने हारे
Peddi Box Office: 350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए राम चरण की फिल्म को कितना कमाना होगा?
350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए फिल्म को कितना कमाना होगा?
दिल्ली आग हादसे के बाद CM योगी आदित्यनाथ की सख्ती, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश
दिल्ली आग हादसे के बाद CM योगी आदित्यनाथ की सख्ती, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश
UNSC से पाकिस्तान की छुट्टी! पहली बार UN सुरक्षा परिषद का मेंबर बना ये देश, बढ़ेगा कद
UNSC से पाकिस्तान की छुट्टी! पहली बार UN सुरक्षा परिषद का मेंबर बना ये देश, बढ़ेगा कद
Delhi Malviya Nagar Fire: क्या है बेड एंड ब्रेकफास्ट पॉलिसी? जिस पर चल रहा था मालवीय नगर वाला रेस्टोरेंट, यहीं हुआ था अग्निकांड
क्या है बेड एंड ब्रेकफास्ट पॉलिसी? जिस पर चल रहा था मालवीय नगर वाला रेस्टोरेंट, यहीं हुआ था अग्निकांड
Embed widget