एक्सप्लोरर

NDA गठबंधन छोड़ने से पहले नीतीश कुमार को सम्राट चौधरी ने किया था कॉल, जानिए क्या हुई थी बातचीत

Samrat Chowdhary Statement: बीजेपी नेता सम्राट चौधरी इन दिनों नीतीश कुमार पर हमलावर हैं. वहीं, रविवार को दरभंगा में सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार को लेकर बयान दिया.

दरभंगा: बीजेपी (BJP) अभी से 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी में जुट गई है. जिले में बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक चल रही है. कार्यसमिति की बैठक में बीजेपी के कई राजनीतिक दिग्गज पहुंचे हुए हैं. इस दौरान बीजेपी नेताओं ने नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को आड़े हाथों लिया है. विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Chowdhary) ने कहा कि पाला बदलने से पहले नीतीश कुमार से मेरी बात हुई थी. नीतीश कुमार से मैंने कहा था कि गठबंधन छोड़कर जा रहे हैं तो बता कर जाइएगा जिससे आगे भी संबंध बना रहेगा. इस पर उन्होंने कहा था कि ऐसी कोई बात नहीं है लेकिन अगले दिन ही आरजेडी के साथ चले गए.

जेडीयू के साथ बीजेपी गठबंधन नहीं करेगी

सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार के झूठ और धोखे के बाद उनसे भविष्य में दोस्ती की सारी संभावनाएं खत्म हो गई हैं. नीतीश कुमार की राजनीतिक विरासत अब खत्म है. राज्य में अब इनका कोई जनाधार नहीं रह गया है. बार-बार पलटी मारने से उनकी विश्वसनीयता खत्म हो चुकी है इसलिए बीजेपी किसी भी हालत में अब जेडीयू के साथ गठबंधन नहीं करेगी. बैठक में सभी सम्मानित सदस्यों को इस फैसले से अवगता कराया गया है. इसके अनुरूप पार्टी की गतिविधि और चुनाव की तैयारी की जा रही है.

'2024 में बीजेपी चुनाव पूरी ताकत से लड़ेगी'

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश कार्य समिति के बैठक के बाद स्पष्ट हो गया है कि अब बिहार में बीजेपी अकेली सरकार बनागी. नीतीश कुमार से किसी भी हालत में अब समझौता नही होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का भी निर्देश है. बीजेपी 2024 चुनाव में पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी. वहीं,  बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में बीजेपी बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा कि नीतीश कुमार के पास समर्थन नहीं था फिर भी बीजेपी ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाया लेकिन वे धोखा देकर दो बार भाग खड़े हुए. ऐसे में अब उनसे आगे कोई बात नहीं होगी.

ये भी पढ़ें: Nitish Kumar Reaction: KCR के न्योता पर मुख्यमंत्री नीतीश ने दी प्रतिक्रिया, BJP के खिलाफ कुछ बड़ा करने का इशारा!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नालंदा: मरीज की मौत मामले में डॉक्टर की बढ़ी टेंशन! NHRC पहुंचे परिजन
नालंदा: मरीज की मौत मामले में डॉक्टर की बढ़ी टेंशन! NHRC पहुंचे परिजन
बिहार MLC चुनाव रद्द करने की मांग, कल है वोटिंग, फर्जी मतदाता से जुड़ा मामला
बिहार MLC चुनाव रद्द करने की मांग, कल है वोटिंग, फर्जी मतदाता से जुड़ा मामला
बिहार में शिक्षक को 98.12 लाख का फर्जी भुगतान, DEO और DPO सस्पेंड
बिहार में शिक्षक को 98.12 लाख का फर्जी भुगतान, DEO और DPO सस्पेंड
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
Embed widget