एक्सप्लोरर

Bihar Train Accident: बक्सर में रेल हादसे पर सियासत! सम्राट चौधरी बोले- नीतीश कुमार को राजनीति सूझ रही

Samrat Choudhary Statement: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने दुर्घटनास्थल का जायजा लिया. सम्राट चौधरी ने बयान जारी कर सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है.

पटना: बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) ने बक्सर में हुए रेल हादसे को लेकर गुरुवार (12 अक्टूबर) को सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) पर हमला बोला. बयान जारी करते हुए कहा कि रेल हादसे पर भी सीएम नीतीश को राजनीति सूझ रही है. घटना के 12 घंटे के बाद नीतीश कुमार ने इस हादसे पर संवेदना व्यक्त की जो उनकी संवेदनहीनता को दर्शाता है. अब वे नसीहत दे रहे. 

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी बक्सर के रघुनाथपुर में दुर्घटनास्थल का जायजा लेने के लिए भी पहुंचे. सम्राट चौधरी ने हादसे में मृत लोगों के प्रति शोक संवेदना प्रकट की है. सम्राट चौधरी ने बताया कि रेलवे ने तत्काल हादसे में मरने वाले आश्रितों को 10-10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाने का एलान किया है. वहीं फंसे यात्रियों को विशेष ट्रेन की व्यवस्था कर रात में ही गंतव्य की ओर रवाना किया गया था. 

बीजेपी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों को दिया धन्यवाद

बीजेपी नेता सम्राट चौधरी ने हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य के लिए पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों को भी धन्यवाद दिया उनका आभार जताया. उन्होंने कहा कि हादसे के बाद बीजेपी के कार्यकर्ता और ग्रामीण सबसे पहले पहुंचे और राहत बचाव कार्य शुरू किया. इसके बाद पुलिस और जिला प्रशासन की टीम पहुंची. एसडीआरएफ की टीम तो काफी विलंब से पहुंची.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने क्या दिया है बयान?

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जैसे ही हमें दुर्घटना के बारे में पता चला, लोग काम में लग गए. चार लोगों की मौत हो गई है. हम हर किसी की मदद करने जा रहे हैं. वैसे तो रेल का मामला है. मृतकों के परिवार को चार-चार लाख देंगे. घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे. लगातार रेलवे में घटना हो रही है इस सवाल पर नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार को घेरा. कहा कि ध्यान देना चाहिए, उन लोगों का काम है. अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में जब हम रेल मंत्री थे तो रेल हादसे रोकने के लिए कई तरह के कार्य किए थे, जिससे घटनाएं कम हो गई थीं. 

ये भी पढ़ें: Bihar Train Accident: 'जब हम रेल मंत्री थे तो...', नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस हादसे पर बिहार के CM नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह के 9 मर्डर वाले बयान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'हम कोई...'
अनंत सिंह के 9 मर्डर वाले बयान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'हम कोई...'
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल
भोजपुर में दर्दनाक हादसा, सोन नदी में डूबने से 2 सगे भाइयों समेत 4 की मौत
भोजपुर में दर्दनाक हादसा, सोन नदी में डूबने से 2 सगे भाइयों समेत 4 की मौत
'सारे उद्योगपति...', पैसा बांटने वाले आरोप पर प्रशांत किशोर ने BJP को घेरा
'सारे उद्योगपति...', पैसा बांटने वाले आरोप पर प्रशांत किशोर ने BJP को घेरा

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget