एक्सप्लोरर

Bihar Politics: नालंदा में सम्राट चौधरी ने लोगों को CM नीतीश की बेवफाई की दिलाई याद, गिन-गिन के नेताओं के लिए नाम

Samrat Choudhary Statement: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी सीएम नीतीश कुमार पर लगातार हमलावर हैं. वहींं, नालंदा पहुंचे सम्राट चौधरी ने सीएम नीतीश को कई मुद्दों पर घेरा.

नालंदा: बिहार शरीफ में 31 मार्च को रामनवमी (Ram Navami) जुलूस के दौरान हुई हिंसक झड़प की घटना के बाद आज बीजेपी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) और नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा (Vijay Sinha) बिहारशरीफ सर्किट हाउस पहुंचे. मीडिया से बातचीत के दौरान बीजेपी नेताओं ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला. सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) नालंदा के हैं. बूढ़े हो गए हैं, बुजुर्ग हो गए हैं. मेमोरी लॉस सीएम हैं. जितने भी पार्टी के लोग आएंगे हम तो उनसे आग्रह करेंगे कि एक पेपर पर लिखवा कर रख लीजिएगा, यह भूल जाते हैं. 1977 में जब ये कर्पूरी ठाकुर के नहीं हुए, लालू प्रसाद के नहीं हुए, देवी लाल के नहीं हुए, बीपी सिंह के नहीं हुए, जॉर्ज साहब के नहीं हुए. हजारों की गिनती होगी जिसके नीतीश नहीं हुए, इसलिए हम आग्रह करेंगे कि जितने भी पार्टी के लोग आएंगे वह उनसे लिखवा लें.

'पूरा प्रशासन को लगा दिया गया है'

सम्राट चौधरी ने कहा कि आज हम और विजय कुमार सिन्हा आए हैं तो पूरा प्रशासन को लगा दिया गया है, जिस दिन घटना घट रही थी उस दिन यदि ये पुलिस खड़ी होती तो एक भी मर्डर और एक भी व्यक्ति को गोली नहीं लगती. नीतीश कुमार आप कहां सोए हुए हैं. जागिए, यह आप की ही धरती नालंदा और बिहार शरीफ है. आप स्वयं कहते हैं कि बिहार शरीफ को आपने बनाया है, लेकिन पता नहीं कब बनाया है? और कहते हैं हमने बनाया है.

नीतीश राज में लोग पूजा भी नहीं कर सकते- सम्राट चौधरी

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रशासन ने चोरी छुपे रथ को मनीराम बाबा अखाड़ा पहुंचाया. यह धार्मिक काम है जिला प्रशासन का काम नहीं है. हम सनातनी हैं हम सबका सम्मान करते हैं, लेकिन नीतीश कुमार के राज में सनातन धर्म के तो लोग पूजा भी नहीं कर सकते हैं यह स्थिति बन गई है. सम्राट चौधरी ने मांग करते हुए कहा कि हाईकोर्ट के सीटिंग जज से एक आयोग का गठन हो. आपके जिलाधिकारी पर भरोसा नहीं है. जेडीयू और कांग्रेस के लोग आते हैं तो शहर में धारा 144 नहीं लगाई जाती है, जब बीजेपी के लोग आते हैं तो शहर में धारा 144 लागू रहती है. यह कौन सा न्याय है? नहीं चलेगा.

बजरंग दल पर दिए बयान पर बीजेपी का पलटवार

आगे बीजेपी नेता ने कहा कि 8 मई को हम लोग महामहिम राज्यपाल से मुलाकात करेंगे और पूरी रिपोर्ट मांगने का आग्रह करेंगे. नालंदा की धरती लाल होने के बाद भी जिले के साथ इस तरह का दुर्व्यवहार करने का काम नीतीश सरकार करती है. यह दुर्भाग्यपूर्ण है. वहीं, नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार के बजरंग दल पर दिए गए बयान उन्होंने कहा कि रावण भी प्रयास किया था कि बजरंग बली को बांध दे, बांध पाया था ? जब रावण नहीं बांध पाया तो इस सरकार में इतनी हिम्मत कहां है.

ये भी पढ़ें: Caste Census in Bihar: 'यह होकर रहेगा...', जातीय गणना पर लगी अंतरिम रोक के बाद बोले लालू, बताया क्यों डरती है BJP

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget