एक्सप्लोरर

Samrat Chaudhary: सम्राट चौधरी ने 'मोदी' का मतलब समझाया, पीएम की उर्जा का रहस्य सभी को बताया

Samrat Chaudhary Statement: बीजेपी एनआरआई सेल के कार्यक्रम में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में नरेंद्र मोदी का डंका बजता है.

पटना: बिहार बीजेपी एनआरआई सेल ने पटना में 'द मोदी कॉन्क्लेव' (The Modi Conclave) का आयोजन किया. कार्यक्रम में बीजेपी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज विकास के पर्याय माने जाते हैं. मोदी का अर्थ ही है 'मास्टर ऑफ डेवलपिंग इंडिया' आज घर-घर, गली-गली में भारत की चर्चा है. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पूरी दुनिया में नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का डंका बजता है. इस देश में इतना धार्मिक प्रधानमंत्री मैंने नहीं देखा. यही वजह है कि वे एकाग्रता से देश की तरक्की के लिए बिना थके, बिना रुके, निरंतर कार्य करते हैं.

बिहार की छवि काफी बदली है- सम्राट चौधरी

सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के युवाओं के विकास के लिए भी मोदी सरकार तत्पर है, क्योंकि युवा को उनसे बहुत उम्मीदें हैं. 2020 में एनडीए की सरकार जब बिहार में आई तो 15 एथेनॉल कंपनी यहां आई, जिससे यह पता चलता है हमारी नियत सही है. हम बिहारी परिश्रम के लिए जाने जाते हैं. हम ही बॉटम हैं, हम ही टॉप हैं. वहीं, बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार लोकतंत्र की जन्मभूमि है, जो आज सुरक्षित हाथों में है और यहां विकास की रफ्तार तेजी से चल रही है. बिहार की छवि काफी बदली है.

'मोदी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है'

वहीं, संयोजक मनीष सिन्हा ने कहा कि इस कार्यक्रम का एकमात्र उद्देश्य मोदी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है. भारत की दिशा और दशा में बहुत बदलाव हुआ है. कार्यक्रम में केदारनाथ ज्योतिर्लिंग के मुख्य पुजारी राज शेखर लिंग, मेघालय बीजेपी प्रभारी एम चाबु औ, बिहार बीजेपी सह प्रभारी दीपक प्रकाश, विधायक संजीव चौरसिया, श्रेयषी सिंह समेत अन्य लोगों ने भी अपने-अपने विचार रखे.

ये भी पढे़ं: Mukesh Sahani: 'सीएम, पीएम या कोई प्रतिनिधि अगर आपका काम नहीं कर रहे तो...', मुकेश सहनी ने जनता को दी सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
Mrityunjay Tiwari Resignation: मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget