एक्सप्लोरर

Mukesh Sahani: 'सीएम, पीएम या कोई प्रतिनिधि अगर आपका काम नहीं कर रहे तो...', मुकेश सहनी ने जनता को दी सलाह

Mukesh Sahni Statement: औरंगाबाद में वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने बिहार की राजनीति को लेकर बयान दिया. उन्होंने कहा कि वोट देने के पहले लाख बार सोचिए.

पटना: औरंगाबाद के दाऊदनगर स्थित अगनूर महमदपुर में महर्षि वेदव्यास के मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी (Mukesh Sahani) बुधवार को शामिल हुए. उन्होंने मंदिर के लिए भूमि पूजन के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए चिंता के साथ कहा कि आज तक इस गांव में आने के लिए सड़क तक नहीं है. यहां के लोग सड़क नहीं तो वोट नहीं की बात कर रहे, लेकिन यह सही नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि वोट देने के पहले लाख बार सोचिए. सीएम, पीएम या कोई प्रतिनिधि अगर आपका काम नहीं कर रहे तो वोट की ताकत से बदल दीजिए. 

देश में राजनीति की परिभाषा बदल गई है- मुकेश सहनी

मुकेश सहनी ने कहा कि आज देश में राजनीति की परिभाषा बदल गई है, धर्म, जाति के नाम पर लोगों को उलझाया जा रहा है. किसान के कल्याण के लिए एमएसपी बढ़ाने की बात नहीं होती है, जो काम सरकार को करना चाहिए वह काम नहीं हो रहा है. इसके आगे मुकेश सहनी ने लोगों से अपने बच्चों को पढ़ाने और अधिकार के लिए संघर्ष करने की अपील की.

'ज्ञान था तभी महर्षि वेदव्यास जी वेदों की रचना कर सके'

वीआईपी प्रमुख ने कहा कि ज्ञान था तभी महर्षि वेदव्यास जी वेदों की रचना कर सके. इस मौके पर सहनी ने पार्टी की ओर से मंदिर निर्माण के लिए 51 हजार रुपए दान देने की भी घोषणा की. बता दें कि लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से सभी पार्टियां तैयारी शुरू कर दी हैं. मुकेश सहनी भी बराबर बिहार के कई जिलों में दौरा कर रहे हैं. हालांकि मुकेश सहनी अभी अकेले ही चल रहे हैं. उन्होंने महागठबंधन और एनडीए दोनों में किसी को नहीं चुना है. उनका कहना है कि निषादों को आरक्षण देने वाले गठबंधन का वो साथ देंगे.

ये भी पढे़ं: Tejashwi Yadav Rally: बेतिया में तेजस्वी ने CM नीतीश और PM मोदी को दी खुली चुनौती, सीटों को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget