एक्सप्लोरर

Bihar Politics: एनडीए में नीतीश कुमार की वापसी पर आरसीपी सिंह ने कही बड़ी बात, महागठबंधन को बताया सीएम की चाल

RCP Singh on Cm Nitish: बिहार की राजनीति में एक बार फिर एनडीए में सीएम नीतीश कुमार की वापसी को लेकर चर्चा तेज हो गई है. वहीं, इस पर शुक्रवार को बीजेपी नेता आरसीपी सिंह ने बयान दिया.

जहानाबाद: जिले में शुक्रवार को बीजेपी (BJP) नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह (RCP Singh) पहुंचे हुए थे. इस दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान जमकर सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला. उन्होंने एनडीए में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की वापसी के कयास को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि एनडीए (NDA) में वापसी संभव नहीं है. सिर्फ और सिर्फ बाजार में उनका भाव बना रहे इसलिए वह इस तरह का शगुफा छोड़ते रहते हैं, जिनके साथ में गठबंधन में है उन पर अपना धौंस दिखाने के लिए इस तरह का काम वे करते हैं.

नीतीश कुमार से तो मंत्री तक नहीं मिल पाते हैं- आरसीपी सिंह

वहीं, राज्यपाल हाउस में नीतीश कुमार और सुशील मोदी की मुलाकात को आरसीपी सिंह ने सिर्फ एक संयोग बताया. उन्होंने कहा कि राज्यपाल से मुख्यमंत्री मिलते रहे हैं. जेडीयू विधायकों के साथ मुख्यमंत्री की बैठक पर भी आरसीपी सिंह ने तंज कसा और कहा कि मुख्यमंत्री से विधायक की मुलाकात तो दूर उनसे मंत्री भी नहीं मिल पाते हैं. नीतीश कुमार अपनी सुविधा के अनुसार काम करते हैं. इनसे पार्टी का कोई आदमी खुश नहीं है.

राज्यपाल और सीएम की मुलाकात के बाद राजनीतिक हलचल तेज

दरअसल, आरसीपी सिंह जहानाबाद में पार्टी के नेता मुन्ना हुसैन के घर आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे. आरसीपी सिंह का बीजेपी नेता मुकेश कुमार सिंह और सुरेश शर्मा सहित कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. वहीं, राज्यपाल से मुख्यमंत्री की मुलाकात के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है. इसके बाद जेडीयू के विधायकों की बैठक बुलाने के बाद बिहार में तरह-तरह के कयास लगाने शुरू हो गए हैं.

सीएम ने जेडीयू नेताओं से जाना फीडबैक

बता दें कि सीएम नीतीश कुमार ने अपने विधायकों और विधान पार्षदों से शुक्रवार को आवास पर मुलाकात की. विधायकों के क्षेत्र में क्या माहौल है? जनता का मूड क्या है? विकास कार्यों से जनता संतुष्ट हैं या नहीं? इन सभी बातों को लेकर नीतीश कुमार ने जानकारी ली. वहीं, इस बैठक को लेकर कई अटकलें भी लगानी शुरू हो गई हैं.

ये भी पढ़ें: Rain in Bihar: नवादा में वज्रपात से तीन युवकों की मौत, 4 की हालत गंभीर, खेत में काम करने के दौरान हुई घटना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजय राउत ने शेयर किया अल्बानिया का वीडियो, बिहार BJP ने दिया करारा जवाब
संजय राउत ने शेयर किया अल्बानिया का वीडियो, बिहार BJP ने दिया करारा जवाब
पटना में सपना चौधरी का भोजपुरी गाने पर धमाकेदार डांस, ठुमके पर झूम उठे दर्शक
पटना में सपना चौधरी का भोजपुरी गाने पर धमाकेदार डांस, ठुमके पर झूम उठे दर्शक
पटना में चाचा ने भतीजे को मारी 5 गोलियां, हत्या के बाद फरार, लव अफेयर की शंका
पटना में चाचा ने भतीजे को मारी 5 गोलियां, हत्या के बाद फरार, लव अफेयर की शंका
नवादा में दर्दनाक हादसा: दुर्गा पूजा का मेला घूमने निकले 3 लोगों की मौत, 8 घायल
नवादा में दर्दनाक हादसा: दुर्गा पूजा का मेला घूमने निकले 3 लोगों की मौत, 8 घायल

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट, हार्दिक समेत 12 खिलाड़ी होंगे बाहर!
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
Embed widget