एक्सप्लोरर

BJP Statement: NDA से नीतीश के अलगाव पर रविशंकर प्रसाद खुल कर बोले, कहा- 'हम लोग भी तंग...'

Ravi Shankar Prasad Statement: पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद लगातार सीएम नीतीश कुमार को घेरते रहे हैं. वहीं, बुधवार को उन्होंने बिहार में बदलाव को लेकर नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला.

पटना: नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के महागठबंधन में शामिल होने के बाद बीजेपी (BJP) लगातार सीएम पर हमलावर है. इन दिनों जेडीयू (JDU) और बीजेपी (BJP) के बीच जमकर आरोप-प्रत्यारोप हो रहे हैं. वहीं, बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद (Ravi Shankar Prasad) ने सीएम नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि बिहार को बदलाव की जरूरत है. नीतीश कुमार गड़बड़ा गए हैं. प्रतिदिन का हाल-चाल सब देखते ही हैं. बिहार कब तक पीड़ित रहेगा? 15 साल पति-पत्नी का राज, इसके बाद नीतीश कुमार का राज. हम लोग भी तंग हो गए तो उनसे नमस्ते किया.

बीजेपी के दरवाजे अब नीतीश कुमार के लिए है बंद- रविशंकर प्रसाद 

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि जैसा कि हमारे नेता अमित शाह पहले ही कह चुके हैं, बीजेपी के दरवाजे अब नीतीश कुमार के लिए स्थायी रूप से बंद हो गए हैं. वहीं, दो दिन पहले रविशंकर प्रसाद ने 'इंडिया' गठबंधन पर सनातन धर्म को लेकर जबरदस्त हमला बोला था. उन्होंने कहा था कि विपक्ष हिंदू धर्म का विरोध कर रहा है. वोट के लिए ये लोग कुछ भी करने को तैयार होते हैं. आगे उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि राहुल गांधी सनातन धर्म को समझते हैं क्या? इस पर नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव से क्या सवाल किया जाए? वो तो वोट के लिए बिहार को पीएफआई का केंद्र बना रहे हैं. कार्रवाई नहीं करते हैं.

2022 में नीतीश कुमार महागठबंधन में हो गए थे शामिल

बता दें कि नीतीश कुमार 2005 से अब तक बिहार के मुख्यमंत्री के पद पर कब्जा जमाए हुए हैं. 9 अगस्त 2022 को बीजेपी से अलग होने के बाद नीतीश कुमार महागठबंधन में शामिल होकर आठवीं बार मुख्यमंत्री की शपथ ली. इसके बाद अब बीजेपी के खिलाफ विपक्षी एकता की मुहिम में लगे हैं. नीतीश की मुहिम के बाद अब तक तीन बार विपक्षी एकता की बैठक हो चुकी है. वहीं, विपक्ष की इस बैठक को लेकर बीजेपी इन दिनों काफी आक्रामक है.

ये भी पढ़ें: India or Bharat Issue पर विजय सिन्हा के निशाने पर 'इंडिया' गठबंधन, बोले- विपक्ष को नहीं है हिन्दुओं की भावनाओं का कद्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC रिजल्ट Highlights: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार MLC रिजल्ट Highlights: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
Bihar Moonrise Time Today: पटना से गया तक, जानें किस जिले में कितने बजे निकलेगा करवा चौथ 2026 का चांद?
Bihar Moonrise Time Today: पटना से गया तक, जानें किस जिले में कितने बजे निकलेगा चौथ का चांद?
बैलेट पेपर से चुनाव पर JDU ने कांग्रेस को घेरा, राहुल गांधी से कह दी बड़ी बात
बैलेट पेपर से चुनाव पर JDU ने कांग्रेस को घेरा, राहुल गांधी से कह दी बड़ी बात
देवपालिक की मौत हादसा या हत्या? अंतिम संस्कार में पहुंचे प्रशांत किशोर का आया बयान
देवपालिक की मौत हादसा या हत्या? अंतिम संस्कार में पहुंचे प्रशांत किशोर का आया बयान

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Embed widget