एक्सप्लोरर

India or Bharat Issue पर विजय सिन्हा के निशाने पर 'इंडिया' गठबंधन, बोले- विपक्ष को नहीं है हिन्दुओं की भावनाओं का कद्र

BJP Reaction: 'भारत' नाम को लेकर अभी देश में जमकर राजनीतिक बयानबाजी हो रही है. वहीं, इस मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बुधवार को 'इंडिया' गठबंधन को आडे़ हाथों लिया.

पटना: बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने बुधवार को कहा है कि 'भारत' (Bharat) नाम पर विपक्षियों द्वारा अनावश्यक विवाद करके उनका सनातन (Sanaatan) विरोधी होना रणनीति का एक हिस्सा है. संविधान के अनुच्छेद एक में अंकित 'भारत' नाम से देश को जाना जाने पर न तो कोई संवैधानिक रोक है और ना ही कोई कानूनी मनाही है. इसे सकारात्मक भाव में न लेकर विपक्ष 'भारत' नाम विरोधी अभियान में लग गया है. देश के करोड़ों हिन्दुओं की भावना की इनको कोई कद्र नहीं है. साधु-संतों और वसुधैव कुटुम्बकम के सिद्धांत पर भारत सदियों से अस्तित्व में है.

भारत नाम को लेकर विजय सिन्हा ने 'इंडिया' पर हमला बोला

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि भारत नाम से देश के अतीत की गौरवमयी श्रेष्ठता की अनुभूति होती है. भारत के आन, बान और शान की गाथा हमारे ग्रंथों में दर्ज है. लोकतंत्र, आर्थिक उदारीकरण, मानवीय मूल्य और आध्यात्मिक ताकत भारत की पहचान रही है. भारत नाम विपक्षियों की तुष्टिकरण के एजेंडा में बाधक बन रहा है,  ये अभी भी मुगलों और अंग्रेजों के द्वारा भारत से घृणा के विचार के समर्थक हैं. भारत माता की जय नहीं कहने वाले लोगों को ये सही ठहराते हैं, ये अपना दुकान बंद नहीं करना चाहते हैं.

देश विरोधी शक्तियों को भारत नाम चुभ रहा है- विजय सिन्हा 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि देश विरोधी शक्तियों को भी भारत नाम चुभ रहा है, ये पूरा जोर लगाए हुए हैं कि भारत नाम से देश की पहचान नहीं हो. देश की गुलामी और अधीनता की भावनाओं को संजोकर रखना ही उनका उद्देश्य है. आजादी के अमृत वेला में जब भारत शताब्दी वर्ष मनाएगा, गुलामी की कोई ऐसी कोई निशानी न रहे, जिससे मां भारती के संतानों को लज्जित होना पड़े. सभी भारतीय इसका स्वागत कर रहे हैं और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हैं.

ये भी पढ़ें: India or Bharat Issue: JDU कार्यालय में 'इंडिया' गठबंधन के पोस्टर देख भड़के ललन सिंह, बिहार में राजनीतिक अटकलें हुई तेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
Bihar MLC Election Results Live: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget