एक्सप्लोरर

Ravi Shankar Prasad: मीसा भारती के बयान पर भड़की BJP, रविशंकर प्रसाद ने भ्रष्टाचार के मामलों की दिलाई याद

Misa Bharti Statement: पीएम मोदी और बीजेपी नेताओं को लेकर मीसा भारती के बयान पर बिहार की राजनीति गरमा गई है. वहीं, इस पर पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आज कड़ी प्रतिक्रिया दी है.

Ravi Shankar Prasad: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) अध्यक्ष लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती के बयान के लिए गुरुवार को उनकी आलोचना की. मीसा ने कहा था कि अगर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन केंद्र की सत्ता से बाहर हुआ तो प्रधानमंत्री मोदी 'जेल में' होंगे.
सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में मीसा को ऐसी टिप्पणी करते हुए सुना गया.

रविशंकर प्रसाद ने मीसा भारती को ऐसी 'गैरजिम्मेदाराना और शर्मनाक' टिप्पणियां करने के खिलाफ आगाह करते हुए उन्हें भ्रष्टाचार के मामलों की याद दिलाई जिसमें वह और उनके परिवार के सदस्य आरोपी हैं.'

रविशंकर प्रसाद ने लिया आड़े हाथों 

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि ऐसे बयान बेहद निंदनीय हैं. प्रधानमंत्री का पद अत्यंत सम्मानित है. देश से कुछ भी छिपा नहीं है. उनके (भारती के) पिता को चारा घोटाले में दोषी ठहराया गया. उनका परिवार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है. उन्हें दिवास्वप्न देखना बंद कर देना चाहिए. चार जून को सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा जब लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होंगे और राजद को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ेगा.

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं अभी भी चारा घोटाले में लालू प्रसाद के खिलाफ सीबीआई जांच में वकील हूं…वह (भारती) खुद, उनकी मां और उनके भाई नौकरी के बदले जमीन घोटाले में आरोपी हैं. उन्होंने (राजद नेता) आसन्न चुनाव नतीजों से डरकर ऐसा बयान दिया है.

मीसा भारती ने दिया है ये बयान

पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र में हाल में एक जनसभा के दौरान भारती ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि यदि विपक्षी दलों का गठबंधन ‘इंडिया’ सत्ता में आता है, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. भारती पाटलिपुत्र सीट से राजद उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में हैं.

वीडियो में, भारती को यह कहते हुए सुना गया, 'हम किसानों और एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) के कार्यान्वयन के बारे में बात कर रहे हैं और प्रधानमंत्री को इसमें तुष्टीकरण दिखाई देता है. वह जब भी बिहार में रैलियों को संबोधित करते हैं तो हमारे परिवार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हैं. अगर इस देश के लोग ‘इंडिया’ गठबंधन को (सरकार बनाने का) मौका देते हैं, तो प्रधानमंत्री मोदी से लेकर कई बीजेपी नेता सलाखों के पीछे होंगे.'

ये भी पढ़ें: Chirag Paswan: 'उनको यह पता होना...',PM मोदी को लेकर मीसा भारती के बयान पर चिराग पासवान क्या बोले?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget