एक्सप्लोरर

Chirag Paswan: 'उनको यह पता होना...',PM मोदी को लेकर मीसा भारती के बयान पर चिराग पासवान क्या बोले?

Chirag Paswan News: चिराग पासवान ने हाजीपुर में मीडिया के कई सवालों का जवाब दिए. इस दौरान उन्होंने मीसा भारती और तेजस्वी यादव के बयान पर प्रतिक्रिया दी.

Chirag Paswan: पीएम मोदी को लेकर मीसा भारती के बयान पर बिहार की राजनीति गरमा गई है. इस मुद्दे पर जमकर बयानबाजी हो रही है. एलजेपी आर के प्रमुख चिराग पासवान ने हाजीपुर में गुरुवार को पलटवार करते हुए कहा कि इस तरीके का बयान बदले की भावना वाली राजनीति को दर्शाता है. कोई अगर कहता है कि हम सभी को जेल में बंद करेंगे. यह प्रतिरोध की राजनीतिक वाली बात है. जो यह बात बोल रहे हैं उनको यह पता होना चाहिए कि जिस समय यूपीए की सरकार थी वह सरकार सिर्फ घोटालों के लिए जानी जाती थी. कोलगेट, 2G जैसे तमाम घोटाले हुए थे. 

जब भी घोटाला हुआ है तो न्यायपालिका ने दोषियों पर कार्रवाई की है. किसी के साथ अन्याय नहीं हुआ है. इस तरीके का बयान न्यायपालिका पर भी सवाल खड़ा करने वाली बात है, जो देश के प्रतिष्ठित संस्थान है उस पर भी सवाल किया जा रहा है.

'न खाऊंगा, ना खाने दूंगा' 

चिराग पासवान ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार में कोई घोटाला नहीं हुआ है और इस बात का संतोष है. पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा है कि 'न खाऊंगा, ना खाने दूंगा.' ऐसा करके भी दिखाया है. वहीं, चिराग ने तेजस्वी यादव के बीजेपी के रथ रोकने वाले बयान पर कहा कि मुझे ऐसा नहीं लगता है कि इस तरीके का कुछ होगा. 2014 में भी रथ रोकने का प्रयास किया गया था और 2019 में भी, लेकिन दोनों बार विफल रहे हैं. लोग कोशिश कर के देख लें. सफलता मिलने वाली नहीं है. 

एनडीए 400 के आंकड़ा करेगा पार- चिराग पासवान 

एलजेपी आर के प्रमुख ने कहा कि हम लोग मजबूती के साथ पूरे गठबंधन के सहयोगी मोदी जी के रथ को 400 के पार कराएंगे. अब तो रथ 400 के आंकड़ा पार करके ही रुकेगा. बता दें कि मीसा भारती ने कहा कि अगर जनता ने मौका देती है और हम लोग सरकार में आए तो पीएम नरेंद्र मोदी सहित बीजेपी के सभी नेता जेल में बंद होंगे. मीसा भारती के इस बयान पर बिहार में खूब आरोप-प्रत्यारोप लग रहे हैं.

ये भी पढे़ं: Tejashwi Yadav: CM नीतीश ने RJD से क्यों बनाई दूरी? तेजस्वी यादव का खुलासा, मुंगेर की सभा में खूब टूटी कुर्सियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP ने प्रदर्शन के लिए मांगी नई तारीख तो BJP बोली- 'आपने मजाक...'
CJP ने प्रदर्शन के लिए मांगी नई तारीख तो BJP बोली- 'आपने मजाक...'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
'SC राजनीतिक रैलियों का मंच नहीं', INDIA ब्लॉक के मार्च पर भड़के संजय सरावगी
'SC राजनीतिक रैलियों का मंच नहीं', INDIA ब्लॉक के मार्च पर भड़के संजय सरावगी
रोहिणी आचार्य का PM मोदी पर हमला, बोलीं- ‘झांसाराम जी, झोला उठाकर...’
रोहिणी आचार्य का PM मोदी पर हमला, बोलीं- ‘झांसाराम जी, झोला उठाकर...’

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget