एक्सप्लोरर

Rohini Acharya Nomination: सारण से रोहिणी आचार्य का रद्द होगा नामांकन? BJP ने की शिकायत, क्या है मामला?

Saran Lok Sabha Seat: सारण लोकसभा सीट की चर्चा बिहार में काफी हो रही है. वहीं, राजद की प्रत्याशी रोहिणी आचार्य के नामांकन के खिलाफ बीजेपी एक्शन के मूड में है और आज शिकायत करने छपरा समाहरणालय पहुंची.

Rohini Acharya: सारण में राजद की उम्मीदवार डॉ. रोहिणी आचार्य के नामांकन को लेकर शिकायत की गई है. पटना हाईकोर्ट के वरीय अधिवक्ता एसडी संजय ने बीजेपी पार्टी की ओर से सारण समाहरणालय में शनिवार को शिकायत की है. राजीव प्रताप रूडी भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार हैं और उनकी ओर से रोहिणी आचार्य के नामांकन पेपर में कई खामियां को लेकर विरोध जताया गया है. बीजेपी की ओर शिकायतकर्ता ने कहा कि सारण समाहरणालय में इस मामले को लेकर लिखित विरोध दर्ज कराया गया है. रोहिणी आचार्य के शपथ पत्र के में बहुत सी खामियां हैं और उन्होंने गलत उस पर विवरण दिया है.

'शपथ पत्र में दी गई है गलत जानकारी'

एसडी संजय ने बताया कि रोहिणी आचार्य के शपथ पत्र में गलत जानकारी दी गई है. वो शपथ पत्र पर कह रही हैं वो बिल्कुल सही हैं लेकिन रिकॉर्ड पर कुछ चीजें बिल्कुल गलत है. उन्होंने जो अपनी आयकर विवरण दिया है अपने शपथ पत्र में उन्होंने लिखा है कि एक साल में उनकी इनकम किसी साल में 4 हजार है तो किसी साल में 3 लाख रुपये है. किसी साल में ढाई लाख रुपये है. 150 लाख रुपया है जबकि कैश हाथ में 20 लाख रुपये दिखाया गया है. 

मूवेबल प्रोपर्टी को लेकर उठाया सवाल

आगे शिकायतकर्ता ने कहा कि रोहिणी आचार्य के पति के पास 10 लाख रुपये है. उनकी अपनी जो मूवेबल प्रोपर्टी हैं उस प्रोपर्टी के बारे में लिखा है कि 3 करोड़ रुपये है. जबकि उसका कोई सोर्स नहीं है. 3 करोड़ रुपये कहां से उनके पास आया है? आयकर विवरणी में इसकी कोई जानकारी नहीं है. इसके अवाला उन्होंने 25 करोड़ का फ्लैट मुंबई में खरीदा है उसका भी कोई डिटेल्स नहीं है. 

बता दें कि बिहार की हॉट सीटों में सारण की इस बार काफी चर्चा हो रही है. आरजेडी की ओर से लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य चुनावी मैदान में हैं तो बीजेपी की ओर से राजीव प्रताप रूडी मोर्चा संभाले हुए हैं. यहां कांटे की टक्कर मानी जा रही है और आरजेडी ने यहां पूरी ताकत झोंकी हुई है. खुद लालू यादव यहां लगातार कैंप कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: EXCLUSIVE: देश में नरेंद्र मोदी को और पाटलिपुत्र सीट पर जनता मुझे हैट्रिक लगवाएगी, रामकृपाल यादव ने किया जीत का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWC की बैठक पर JDU का बड़ा बयान, कर दी ये बड़ी भविष्यवाणी
CWC की बैठक पर JDU का बड़ा बयान, कर दी ये बड़ी भविष्यवाणी
तेजस्वी बोले- संजय झा ने नीतीश कुमार को फंसाया, ये लोग अमित शाह का चेला
तेजस्वी बोले- संजय झा ने नीतीश को फंसाया, ये लोग अमित शाह का चेला
अनंत सिंह ने की नीतीश कुमार से मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
अनंत सिंह ने की नीतीश कुमार से मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
नीतीश कुमार के 'दुलरुआ' JDU से दूर, आज कांग्रेस में शामिल होंगे गोपाल मंडल
नीतीश कुमार के 'दुलरुआ' JDU से दूर, आज कांग्रेस में शामिल होंगे गोपाल मंडल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget