एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'अंगूठा छाप को मुख्यमंत्री बनाने वाले...', निशांत कुमार के सवाल पर नीरज बबलू ने समझाया परिवारवाद

Neeraj Bablu: नीरज बबलू ने कहा कि सीएम के बेटे निशांत अभी तक राजनीति में नहीं आए हैं. उनका कभी भी इंटरेस्ट राजनीति में नहीं रहा है, लेकिन अगर वह आना चाहते हैं तो यह अच्छी बात है.

Neeraj Bablu Targeted RJD: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के बेटे निशांत कुमार वैसे तो हमेशा मीडिया से दूर रहे हैं, लेकिन बीते एक दो महीने में वह दो बार मीडिया के सामने रू-ब-रू हुए और अपने पिता को जीताने के लिए अपील भी की. अब सवाल उठने लगा है कि क्या निशांत राजनीति में आएंगे. हालांकि विपक्ष से कांग्रेस और आरजेडी के कई नेता कह चुके हैं कि क्या नीतीश कुमार के बेटे राजनीति में आते हैं तो परिवारवाद नहीं होगा.

बीजेपी नेता नीरज बबलू ने क्या कहा?

इस सवाल पर बिहार सरकार के मंत्री और बीजेपी नेता नीरज बबलू ने परिवारवाद का मतलब बताते हुए कहा कि जानिए किसे कहते हैं परिवारवाद. उन्होंने कहा है कि सीएम के बेटे अगर राजनीति में आते हैं, तो वह परिवार बाद नहीं होगा. परिवारवाद तो जेल जाने के बाद अंगूठा छाप पत्नी को मुख्यमंत्री बने वाले को कहा जाता है, नौंवी फेल बेटे को डिप्टी सीएम बनने वाले को कहा जाता है.

नीरज बबलू ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सबसे बड़ी बात है कि सीएम के बेटे निशांत अभी तक राजनीति में नहीं आए हैं. उनका कभी भी इंटरेस्ट राजनीति में नहीं रहा है, लेकिन अगर वह राजनीति में आना चाहते हैं तो यह अच्छी बात है. यह सुखद संदेश है. हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले 20 वर्षों से बिहार की सेवा कर रहे हैं. उससे पहले भी रेल मंत्री और कई केंद्रीय मंत्री रहते हुए बिहार का बहुत काम किए हैं. अगर उनके बेटे राजनीति में आते हैं तो यह अच्छी बात है और हम तो कहेंगे कि निश्चित तौर पर उन्हें आना भी चाहिए.

जब उनसे पूछा गया कि विपक्ष में कांग्रेस और आरजेडी ने कहा है कि जब परिवारवाद का आरोप उन लोगों पर सीएम लगाते हैं, तो क्या यह परिवारवाद नहीं होगा? इस पर मंत्री नीरज बबलू ने पूरा मतलब समझाते हुए कहा कि परिवारवाद का मतलब क्या होता है? परिवारवाद वह होता है कि जब हम जेल जा रहे हैं तो हम अपनी अंगूठा छाप पत्नी को बैठा दिए मुख्यमंत्री के पद पर यह परिवारवाद होता है. नौंवी फेल बेटा को डिप्टी सीएम बना दिए यह परिवारवाद होता है. राजनीति के लिए आता कुछ नहीं है लेकिन लगातार साला है, सरहज है, बेटा है, पोता-पोती है. पता ना कौन-कौन लोग हैं, सब लोगों को कुर्सी चाहिए. जब एक ही परिवार से दर्जनों लोगों को कुर्सी चाहिए तो इसे परिवारवाद कहते हैं. 

'अब क्यों गाली गलौज कर रहै हैं?'

दिलीप जायसवाल के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास दैवी शक्ति वाले बयान पर तेजस्वी यादव ने कहा है कि जब नीतीश कुमार उनके विपक्ष में थे, तो वह गाली देने का काम करते थे. अब देवता बता रहे हैं. इस सवाल के जवाब पर नीरज बबलू ने गुस्से में कहा कि आज वह गाली दे रहे हैं और उनके साथ सत्ता में थे तो बड़ा आराम से लूटने में लगे हुए थे. पांच-पांच विभाग को दबा कर रखे हुए थे और लूट रहे थे तो अब क्यों गाली गलौज कर रहै हैं? क्यों उन पर अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं. इस बार के 2025 के चुनाव में जनता ने तय कर लिया है, आरजेडी जो जंगल पार्टी है. इसको दो अंक में नहीं आएगा एक ही अंक में समाप्त कर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ेंः JDU Poster: लगता है अब हो ही जाएगी एंट्री! JDU में सीएम के बेटे की मांग तेज, 'आईए निशांत कुमार'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget