एक्सप्लोरर

Giriraj Singh: अमित शाह पर CM नीतीश के 'अंड बंड' वाले बयान पर बिहार की सियासत गरमाई, गिरिराज ने जमकर सुनाया

Giriraj Singh on Nitish Kumar: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह कई मुद्दों पर सीएम नीतीश कुमार को लगातार घेरते रहे हैं. वहीं, अमित शाह के बयान पर सीएम की प्रतिक्रिया पर गिरिराज सिंह ने पलटवार किया.

पटना: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने कहा कि वह अंड बंड बोलते हैं. इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) रविवार को प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि उन्हें तो अंड-बंड दिखाई देगा क्योंकि अमित शाह (Amit Shah) जो भी बोलते हैं वह राज्य के और देश के हित में बोलते हैं. नीतीश कुमार आज कल फ्रस्ट्रेशन में हैं. यही कारण है कि लास्ट में वह अपनी ही पार्टी के लोगों से कहलवाने लगे हैं कि देश का प्रधानमंत्री कैसा हो, नीतीश कुमार जैसा हो. अभी तक विपक्ष की तीन मीटिंग हो गई और उन्हें संयोजक तक नहीं बनाया गया. नीतीश कुमार सोचते थे कि हमें संयोजक बनाया जाएगा. हम 18 साल से मुख्यमंत्री हैं. उनके लोग कहते थे कि नीतीश कई बार केंद्रीय मंत्री रहे हैं. 

नीतीश कुमार की विश्वसनीयता खत्म हो गई है- गिरिराज सिंह 

गिरिराज सिंह ने कहा कि मुझे लगता है कि नीतीश कुमार को संयोजक बनाएगा. उनकी तो विश्वसनीयता भी खत्म हो गई है. 18 साल से मुख्यमंत्री हैं. 2010 में 117 सीट उनकी पार्टी को आई थी, लेकिन 2020 में 43 सीट पर सिमट गए. जो अपने राज्य की विश्वसनीयता नहीं ले पाएं. वह कैसे मुख्यमंत्री हैं? जो 18 साल में अपने बलबूते सरकार भी नहीं बना पाएं. नीतीश कुमार को देश का कमान कैसे दिया जाएगा?

'बाबा बागेश्वर से बिहार की सरकार डर गई है'

केंद्रीय मंत्री ने पीएम विश्वकर्मा योजना की जमकर कर तारीफ की. उन्होंने कहा कि इस योजना से हुनरमंद अति पिछड़ों समाज के लोगों को काफी फायदा मिलने वाला है. वहीं, 18 सितंबर से संसद की विशेष सत्र चलने को लेकर गिरिराज सिंह ने खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि गणेश चतुर्थी पर नए संसद भवन में सत्र की शुरुआत होगी. यह खुशी की बात है. इसके अलावा बाबा बागेश्वर के दिव्य दरबार कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिलने पर उन्होंने कहा कि बाबा बागेश्वर से बिहार की सरकार डर गई है. उनके कार्यक्रम में उमड़ती भीड़ से इन लोगो में घबराहट है.

ये भी पढ़ें: Nitish Kumar: अमित शाह के आरोपों पर CM नीतीश ने कड़े तेवर में दिया जवाब, कहा- 'वो लोग आते हैं तो अंड-बंड...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
Embed widget