एक्सप्लोरर

Nitish Kumar: अमित शाह के आरोपों पर CM नीतीश ने कड़े तेवर में दिया जवाब, कहा- 'वो लोग आते हैं तो अंड-बंड...'

Nitish Kumar on Amit Shah: अमित शाह की रैली को लेकर बिहार में राजनीति गरमा गई है. वहीं, इस पर सीएम नीतीश कुमार ने शनिवार को मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया.

पटना: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) शनिवार को मधुबनी के झंझारपुर में नीतीश-लालू सरकार जमकर हमला बोला. वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने अमित शाह के बयानों को सीधे तौर पर खारिज करते हुए कहा कि हम उन लोगों के किसी बात पर ध्यान नहीं देते हैं. वो लोग आते हैं तो अंड-बंड बोलते हैं. उन लोगों को कोई ज्ञान नहीं है. बिहार में कितना ज्यादा विकास हो रहा है. कितना काम हो रहा है. यह सब उनको जानकारी है क्या? इन लोगों को तो ऐसे ही बोलने की आदत है. हम तो उन लोग के बयान को देखने भी नहीं जाते हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि उन लोगों का कोई वैल्यू है क्या? अब हम लोग सभी दलों को एकजुट किए हैं तो वो लोग घबराहट में हैं.

बख्तियारपुर पहुंचे थे सीएम नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने गृह क्षेत्र बख्तियारपुर शनिवार को पहुंचे थे. नीतीश कुमार अपने घर के पास बने बिहार का पहला आलीशान स्कूल भवन का उद्घाटन करने पहुंचे थे. यह स्कूल भवन उनकी पत्नी मंजू सिन्हा के नाम से बनाया गया है. स्कूल का भवन पांच मंजिला है. यह बिहार का पहला स्कूल है जहां दो लिफ्ट के साथ-साथ सभी व्यवस्था संपन्न है. 

'जानकारी होती तो मैं ऐसा करने नहीं देता'

वहीं, उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं तो नहीं चाहता था, लेकिन पूर्व विधान पार्षद राजेंद्र भारती की ओर इशारा करते हुए कहा कि इन्होंने ही हमसे जमीन पास करने के लिए कहा था. हमने स्कूल के लिए जमीन पास कर दिया तो इसका नामकरण के लिए मुझे बिना बताए कई अधिकारियों से मिलकर मेरी पत्नी के नाम से इस स्कूल का नाम करवा दिए. मुझे जानकारी होती तो मैं ऐसा करने नहीं देता, लेकिन ठीक है. इस स्कूल में किसी को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए. मेंटेनेंस का ध्यान रखा जाएगा.

ये भी पढ़ें: Amit Shah: जंगलराज को याद कर अमित शाह ने लोगों को चेताया कहा- लालू यादव फिर एक्टिव हो गए, अब सोचो क्या होगा?

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवादा में दर्दनाक हादसा: दुर्गा पूजा का मेला घूमने निकले 3 लोगों की मौत, 8 घायल
नवादा में दर्दनाक हादसा: दुर्गा पूजा का मेला घूमने निकले 3 लोगों की मौत, 8 घायल
JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, ICU में भर्ती
JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, ICU में भर्ती
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget