एक्सप्लोरर

Bihar Politics: '7 हजार करोड़ रुपये खर्च के बाद भी 70 एकड़ खेती...', संजय झा पर BJP ने लगाया बांध निर्माण घोटाला का आरोप

BJP News: रक्सौल पहुंचे डॉ. संजय जायसवाल ने रविवार को सीएम नीतीश आड़े हाथों लिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि केन्द्र यहां के लोगों की सुविधा के लिए पैसा दे रही है और सरकार घोटाला करने में व्यस्त है.

मोतिहारी: बीजेपी (BJP) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल (Dr. Sanjay Jaiswal) रविवार को रक्सौल पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने महागठबंधन (Mahagathabandhan) सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार की ओर से तटबंधों के निर्माण पर सात हजार करोड़ रुपये खर्च किए गए. संजय जायसवाल ने दावा करते हुए कहा कि सात हजार करोड़ रुपये खर्च के बाद महज 70 एकड़ खेती भी बाढ़ से नहीं बचा सकता है. राशि से बांध निर्माण के नाम घोटाला किया जा रहा है. बिहार सरकार केन्द्र के द्वारा दी जा रही राशि का सही उपयोग नहीं कर रही है. केन्द्र यहां के लोगों की सुविधा के लिए पैसा दे रही है और सरकार घोटाला करने में व्यस्त है.

संजय झा पर साधा निशाना

बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री संजय झा पर तंज कसते हुए कहा कि संजय जायसवाल ने कहा कि बिहार में बारिश की कमी से सारे किसान त्राहिमाम हैं. वाटर लेबल दिन प्रतिदिन नीचे जा रहा है, जिस कारण जिले के कई प्रखंडों में चापाकल पानी देना बंद कर दिया है. बिहार सरकार को उसकी चिंता ज्यादा करनी चाहिए और संजय झा बयान देते हैं कि बाढ़ से बचाव के लिए केंद्र सरकार को नेपाल से बात करनी चाहिए. इनको पूरा विश्वास है कि जो भी तटबंध बनाए गए हैं, वह थोड़ी सी बाढ़ की पानी आई तो बनाई गई तटबंध बह जाएगा. इस कारण बस अपनी नाकामी का ठीकरा पहले से ही केंद्र सरकार पर थोपने की तैयारी कर रहे हैं.

नल-जल योजना में है भारी घोटाला- डॉ. संजय जायसवाल 

बीजेपी सांसद ने कहा कि बारिश की कमी के कारण किसान त्राहिमाम कर रहे हैं. आम लोगों को पीने का पानी कष्ट से मिल रहा है. इस परिस्थिति में भी बिहार सरकार में नल-जल घोटाला के कारण पूरे प्रदेश में नल जल टॉवर शोभा की वस्तु मात्र बन कर रह गया है. त्रिस्तरीय पंचायत का अधिकार को छीनकर सरकार मंत्री स्तर पर दे रही है, जिससे राशि का बंदर बाट हो सके. केन्द्र सरकार चाहती है कि हर खेत के लिए बिजली की व्यवस्था हो, इसके लिए केन्द्र सरकार ने पूरा पैसा दे दिया है. इसके बाद भी बिहार में यह प्रोजेक्ट दो वर्ष बीत जाने के बावजूद पीछे चल रहा है.

'बिहार सरकार विकास विरोधी की नीयत पाल रखी है'

वहीं, आगे बीजेपी नेता ने कहा कि दरभंगा एम्स के लिए चयनित जमीन पर 350 करोड़ रुपये मिट‍्टी भराई के नाम आवंटित किया गया, जबकि  350 करोड़ रुपये में दरभंगा के किसी और हिस्से में जमीन लेकर एम्स बनाया जा सकता है, लेकिन बिहार सरकार विकास विरोधी की नीयत पाल रखी है. इस कारण यहां भी घोटाले की नीयत से 350 करोड़ की राशि मिट्टी भराई के नाम खर्च किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: औरंगाबाद में नित्यानंद राय इशारों-इशारों में CM नीतीश पर जमकर बरसे, कहा- 'छब्बे बनने चले थे लेकिन...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget