एक्सप्लोरर

जमीन सर्वे को लेकर दिलीप जायसवाल ने बताया नया अपडेट, कहा- रैयतों की मुश्किलें अब होंगी कम

Bihar Land Survey News: बिहार में भूमी सर्वेक्षण जारी है और तीन महीने का समय बढ़ाया गया है. वहीं, भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि सर्वेक्षण को लेकर अफवाहों पर ध्यान न दें.

Bihar Land Survey: बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री सह बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मंगलवार को कहा कि भूमि सर्वे का काम चल रहा है और चलता रहेगा. इसके लिए तीन महीने का समय बढ़ाया गया है, जिससे रैयतों की मुश्किलें कम होगी और उन्हें लाभ मिलेगा.

पटना में पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि माफिया जमीन सर्वे को लेकर अफवाह फैला रहे थे. विभाग के तरफ से एक टॉल फ्री नंबर भी जारी किया गया है, जिस पर रैयत अपनी समस्या, शिकायत दर्ज करा सकते हैं और सुझाव भी दे सकते हैं.

'कागजात ढूंढने के लिए दिए गए हैं समय'

दिलीप जायसवाल ने कहा कि सर्वे बंद नहीं होगा, यह चल रहा है और चलता रहेगा. इस सर्वे को लेकर अभी थोड़ी दिक्कत आ रही है, लेकिन सर्वे होने के बाद भूमि से संबंधित सभी समस्याएं समाप्त हो जाएगी. विभाग के पदाधिकारी और कर्मचारी की भी अगर शिकायत मिलेगी तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी. बिहार में 20 अगस्त से जमीन सर्वे का काम चल रहा है. इसी बीच पता चला कि कागजात को लेकर लोगों को काफी परेशानी हो रही है. ऐसे में सरकार ने कागजात ढूंढने के लिए तीन महीने का समय दिया है.

राहुल गांधी पर साधा निशाना

भूमि सुधार मंत्री ने कहा कि आज जो लोग बाहर रह रहे हैं, उनके माता-पिता तो अभी किसी तरह कागज ऊपर कर लेंगे, लेकिन बाद में उन्हें काफी सुविधा मिलेगी. वहीं, एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी घबराहट में हैं, उनका राजनीतिक पतन हो चुका है. वे 'पप्पू' हैं, वह कब होशियार होंगे, पता नहीं. राहुल गांधी का दोहरा चरित्र देश के सामने आ गया है. यह कांग्रेस और 'इंडिया' गठबन्धन को ले डूबेगा. उन्होंने आरक्षण पर जिस तरह का बयान दिया, उसे एसटी, एससी समाज कभी माफ नहीं करेगा.

ये भी पढ़ें: PM Modi US Visit: पीएम मोदी की यूएस यात्रा को सीएम नीतीश ने बताया 'दूरगामी', तारीफ करते हुए कही दिल की बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
'पापा की छांव में जीना सीखा', लालू यादव के लिए रोहिणी का भावुक पोस्ट
'पापा की छांव में जीना सीखा', लालू यादव के लिए रोहिणी का भावुक पोस्ट
पटना में विश्वविद्यालय अधिनियम के विरोध में हंगामा, पुलिस से भिड़े शिक्षक
पटना में विश्वविद्यालय अधिनियम के विरोध में हंगामा, पुलिस से भिड़े शिक्षक

वीडियोज

सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
कैसा है इंदौर में टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
कैसा है इंदौर में टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget