एक्सप्लोरर

तेजस्वी कार्यकाल पर दिलीप जायसवाल के बयान से मचा सियासी बवाल, ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर आमने-सामने

Dilip Jaiswal attacks Tejashwi Yadav: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने ट्रांसफर-पोस्टिंग के मुद्दे पर तेजस्वी यादव को जवाब दिया. साथ ही ईडी और सेबी के खिलाफ प्रदर्शन पर कांग्रेस पर निशाना साधा.

Dilip Jaiswal: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल कई मुद्दों को लेकर लगातार विपक्ष पर हमलावर हैं. वहीं, ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के उठाए गए सवाल पर उन्होंने गुरुवार को पलटवार किया. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आपके सामने कहना चाहता हूं कि एक बार वह (तेजस्वी यादव) भगवान की कसम खाकर कहें कि जब वह सरकार में थे तो ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए किस तरीके के दुकान चलाए थे.

कांग्रेस के पास अब कोई मुद्दा नहीं- दिलीप जायसवाल 

ईडी और सेबी के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस के पास अब कोई मुद्दा नहीं है. सरकारी एजेंसियों पर सवाल खड़े करने के बाद कांग्रेस के पास जो समय बचता है उसके बाद वह तुष्टिकरण की राजनीति करती है. कांग्रेस जब सैनिकों पर सवाल खड़ा कर सकती है हमारे सैनिक के जवान पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक करते हैं तब वह सबूत मांगती है.

कांग्रेस ने गांधी मैदान से ईडी कार्यालय तक निकाला मार्च

आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस जब सेना पर सवाल खड़े कर सकती है तो आप सोच सकते हैं उसकी नैतिक पतन कितना गिर गया है. इनके पास कोई मुद्दा नहीं है तो यह ईडी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं. बता दें कि बिहार कांग्रेस ने हिंडनबर्ग रिसर्च खुलासा, अडानी, सेबी और ईडी को लेकर गांधी मैदान से ईडी कार्यालय तक धरना प्रदर्शन किया. इस विरोध मार्च में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.

वहीं, तेजस्वी यादव गुरुवार को नीतीश सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि बिहार की आज स्थिति राक्षस राज वाली हो गई है. नीतीश कुमार के आसपास जो उनके चेले बचे हैं वह पैसा लेकर एसपी, डीआईजी की पोस्टिंग कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि घर में घुसकर लोगों को मारा जा रहा है. ये हालात ऐसे इसलिए हैं क्योंकि नीतीश कुमार के अगल-बगल जो चेले हैं, बिचौलिया हैं वह खुलेआम पैसा लेकर पोस्टिंग कर रहे हैं.

ये भी पढे़ं: Congress Protest: ईडी और सेबी को लेकर बिहार कांग्रेस ने निकाला विरोध मार्च, अखिलेश सिंह ने कार्यशैली पर उठाए सवाल

आर्यन आनंद ने 2015 में पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में दिल्ली में एक पॉलिटिकल campaining टीम के साथ डिजिटल जर्नलिज्म से कैरियर की शुरुआत की. 2018 में पटना लौटकर बिहार के प्रतिष्ठित डिजिटल चैनल फर्स्ट बिहार में हुआ रिपोर्टर काम किया. फर्स्ट बिहार में 5 साल काम करने के बाद एबीपी से साल 2024 में जुड़ा.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget