एक्सप्लोरर

INDIA Meeting in Mumbai: विपक्षी बैठक में शामिल दलों को अश्विनी चौबे ने बताया ठग, पूछे- देश में कितने प्रधानमंत्री बनेंगे?

Opposition Meeting in Mumbai: विपक्षी पार्टियों की मुंबई में हो रही बैठक को लेकर जमकर राजनीति हो रही है. वहीं, इस बैठक को लेकर बीजेपी नेता अश्विनी कुमार चौबे ने निशाना साधा.

पटना: मुंबई में विपक्षी पार्टियों की बैठक (Opposition Meeting in Mumbai) को रही है. इस बैठक को लेकर बीजेपी (BJP) हमलावर है. वहीं, इसको लेकर लेकर केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे (Ashwini Kumar Choubey) ने शुक्रवार को कहा कि इस बैठक से कुछ होने वाला नहीं है. ये सब भ्रष्टाचारियों का जुटान है. ये लोग क्या करेंगे? ये बस अपने कुर्सी के प्यासे हैं. देश में कितने प्रधानमंत्री बनेंगे? देश में एक ही प्रधानमंत्री होगा, वे देश ने तय कर लिया है. देश का अगला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Pm Narendra Modi) ही होंगे. ये 'इंडिया' गठबंधन ठगबंधनों की साजिश है, ये सारे ठग हैं.

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही होंगे- अश्विनी कुमार चौबे

अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही होंगे. जिन्होंने देश की सुरक्षा और विकास किया है, वैसे ही लोग देश के प्रधानमंत्री हो सकते हैं. इस बात को देश की जनता ने तय कर लिया है. वहीं, विपक्षी गठबंधन 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस' (इंडिया) के नेता अगले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला करने के लिहाज से ठोस खाका तैयार करने और आगे की रणनीति एवं साझा कार्यक्रम तय करने के लिए आज शुक्रवार को मुंबई औपचारिक बैठक कर रहे हैं. विपक्षी गठबंधन के कुछ नेताओं ने सीट बंटवारे को अंतिम रूप देने और कुछ हफ्तों में एक संयुक्त एजेंडा लाने की जरूरत पर गुरुवार को बल दिया.

विपक्षी गठबंधन की यह तीसरी बैठक है

बता दें कि ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ भी शुक्रवार को अपने ‘लोगो’ का अनावरण करेगा, हालांकि बृहस्पतिवार को इस पर कोई चर्चा नहीं हुई. वहीं, विपक्षी गठबंधन की यह तीसरी बैठक है. पहली बैठक जून में पटना में, जबकि दूसरी बैठक जुलाई में बेंगलुरु में हुई थी, जहां इसे ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) नाम दिया गया.

ये भी पढ़ें: INDIA Meeting in Mumbai: कांग्रेस की अगुवाई से CM नीतीश को झटका! BJP ने बताया- विपक्षी 'दूल्हा' राहुल गांधी ही होंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget