एक्सप्लोरर

Amit Shah in Bihar: अमित शाह का नीतीश कुमार पर हमला, कहा- हर तीन साल में आता है PM बनने का सपना

Amit Shah Bihar Visit: अमित शाह ने कहा कि नीतीश ने जिस जंगलराज के खिलाफ लड़कर बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाई, उन्हीं लालू यादव की गोद में जाकर बैठ गए हैं. उनके लिए बीजेपी के दरवाजे बंद हो गए हैं.

Bihar Politics: बीजेपी (BJP) के वरिष्ठ नेता अमित शाह (Amit Shah) ने आज बिहार के लौरिया में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, लेकिन हमने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया क्योंकि हमने वादा किया था. उन्होंने कहा कि नीतीश को हर तीन साल में पीएम बनने का सपना आता है.इसके लिए वो लालू प्रसाद (Lalu Prasad Yadav) की गोदी में बैठ गए. सत्ता के कारण सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के चरणों में लोट गए. उन्होंने कहा कि वे करोड़ों रुपये का विमान भी खरीद रहे हैं, मगर केंद्र में जगह खाली नहीं है, 2024 में मोदी (Narendra Modi) ही आने वाले हैं.

बिहार के सत्ता की लड़ाई

अमित शाह ने कहा, "नीतीश ने जिस जंगलराज के खिलाफ लड़कर बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाई,उन्हीं लालू यादव की गोद में जाकर बैठ गए हैं.नीतीश बाबू बहुत आया राम-गया राम कर लिए हैं. बीजेपी के दरवाजे उनके लिए बंद हो गए हैं." उन्होंने कहा कि आरजेडी और जेडीयू का गठबंधन पानी और तेल जैसा है. दोनों कभी नहीं मिलते हैं. आरजेडी तेल तो जेडीयू पानी है. पीएम बनने के लिए कांग्रेस और आरजेडी की शरण में गए और बिहार का बंटाधार कर दिया.कुछ लोगों ने नीतीश को पीएम बनाने का झुनझुना पकड़ा दिया है.उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बहुत आया राम गया राम कर लिए अब नीतीश बाबू के लिए बीजेपी का दरवाजा हमेशा के लिए बंद हो गया है.

बिहार में जंगलराज का आरोप

शाह ने कहा कि 15 हजार करोड़ के तीन हाइवे प्रोजेक्ट पीएम मोदी ने दिए, पहला बेतिया-पटना-तमकुही तक,दूसरा गोरखपुर से सिलीगुड़ी और तीसरा बेतिया-पटना, लेकिन नीतीश बाबू ने जमीन ही नहीं दी क्योंकि लालू यादव का दबाव है.उन्होंने कहा कि शराबबंदी हुई हमें कोई आपत्ति नहीं, पर नक़ली शराब बेच रहे हैं. उन्होंने कहा कि आज बिहार की कानून व्यवस्था ध्वस्त है,हत्या डकैती,अपहरण हो रहा है,बोलने वाले पत्रकारों की हत्या हो रही है.उन्होंने कहा कि आज लालटेन की लो से पूरा बिहार धधक रहा है,आज जंगल राज चल रहा है.

ये भी पढ़ें

Supaul Accident: सुपौल में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 2 बाइक सवार की मौत, शादी समारोह से लौट रहे थे दोनों

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोपालगंज: मस्जिद में मौलवी की हत्या, कई थानों की पुलिस पहुंची
गोपालगंज: मस्जिद में मौलवी की हत्या, कई थानों की पुलिस पहुंची
Lakhisarai Temple Stampede Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 7 की मौत, मुआवजे का ऐलान
Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 7 की मौत, मुआवजे का ऐलान
लखीसराय: 7 मौतें, PM मोदी से नीतीश तक दुखी, कैसे हुआ हादसा? | बड़ी बातें
लखीसराय: 7 मौतें, PM मोदी से नीतीश तक दुखी, कैसे हुआ हादसा? | बड़ी बातें
वंदे मातरम् विवाद पर JDU की प्रतिक्रिया, 'कांग्रेस देश की…'
वंदे मातरम् विवाद पर JDU की प्रतिक्रिया, 'कांग्रेस देश की…'

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget