एक्सप्लोरर

Supaul Accident: सुपौल में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 2 बाइक सवार की मौत, शादी समारोह से लौट रहे थे दोनों

Bihar Road Accident: घटना सदर थाना क्षेत्र के कुमहैट पुल के पास की है. मृतकों में एक शादीशुदा था जिसके भाई की भी 20 दिन पहले ही मौत हुई थी.

सुपौल: बिहार के सुपौल में शुक्रवार की देर रात दो बाइक सवार लोगों को किसी अज्ञात वाहन ने रौंद दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना सदर थाना क्षेत्र के कुमहैट पुल के पास की है. दोनों लोग किसी शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे. घटना के बाद लोगों ने पुलिस को जानकारी दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई. दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. हालांकि किस वाहन से एक्सीडेंट हुआ है, इसका पता नहीं चल सका है.

शादी समारोह से लौटने के दौरान हादसा

मृतकों की पहचान सदर थाना क्षेत्र के कर्णपुर पंचायत के महेशपुर वार्ड दो निवासी निवासी मृतक चौटी शर्मा और सूरज कुमार कामत के रूप में हुई है. देर शाम दोनों अपने घर से मधेपुरा जिला के गम्हरिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनिया गांव अपने रिश्तेदार खरखन कामत के यहां शादी समारोह में गए थे. वहां से रात लगभग 11:30 बजे बाइक से वापस महेशपुर घर लौट रहे थे. इसी दौरान सुपौल सदर थाना क्षेत्र के कुमहैट पुल के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

एक था शादीशुदा

घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई. जानकारी पाकर सदर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच युवक की पहचान में जुट गई जिसके बाद घटना की सूचना मृतक युवकों के परिजन को दी गई. शव को सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के भेज दिया. घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सूरज अविवाहित था और तीन भाई में सबसे छोटा था. दूसरा मृतक चौठी शर्मा की शादी हो गई थी जिसके तीन छोटे बच्चे थे. चौठी शर्मा के एक भाई की मौत बीमारी के कारण 20 दिन पहले हो गई थी और अब दूसरे की भी मौत हो गई है. परिजन सदमे में हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar Crime News: हाजीपुर में यज्ञ पूजा में बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने से पंडित की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'
ज्ञानेश कुमार का जाना तय? इस्तीफे को लेकर कांग्रेस ने की बड़ी तैयारी
ज्ञानेश कुमार का जाना तय? इस्तीफे को लेकर कांग्रेस ने की बड़ी तैयारी
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
By-Election Results 2026 Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
Embed widget