एक्सप्लोरर

'मां-बाप तो मेहनत करता है पर बाल-बच्चा गड़बड़ निकल जाता है', BJP नेता का तेजस्वी पर हमला

Bihar Politics: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने एक कार्यक्रम में बयान दिया है. उन्होंने तंज कसते हुए यह भी कहा कि हमारी लड़ाई नौवीं फेल के साथ है, इसलिए कोई चिंता ही नहीं है.

Dilip Jaiswal Attacks Tejashwi Yadav: बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री दिलीप जायसवाल ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव का नाम लिए बगैर हमला बोला है. सोमवार (23 सितंबर) को पटना में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिलीप जायसवाल ने कहा कि कोई भी चीज दुनिया में असंभव नहीं है. आगे तेजस्वी यादव का नाम लिए बगैर तंज कसते हुए कहा कि हमारी लड़ाई तो नौवीं फेल के साथ है, इसलिए कोई चिंता ही नहीं है. मां-बाप तो बाल-बच्चा के लिए बहुत मेहनत करता है, लेकिन बाल-बच्चा कभी-कभी गड़बड़ निकल जाता है.

वहीं दूसरी ओर बिहार में चल रहे जमीन सर्वे पर उन्होंने कहा कि आज जिसका बाल-बच्चा दिल्ली, मुंबई या बेंगलुरु में रहता है अगर उसके मां-बाप थोड़ा कष्ट कर जमीन का कागजात सही करा लेते हैं तो बहुत अच्छा है. 10 साल बाद वो बाल-बच्चा बेंगलुरु से नहीं आएगा. 

'अच्छा है इसी बहाने कागजात ठीक हो जाएंगे'

सोमवार को कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिलीप जायसवाल ने एक और बात बताई. उन्होंने कहा, "आज हमारे पास एक फोन आया. फोन करने वाले ने कहा कि मैं भारत सरकार के एक बड़े मंत्रालय में बहुत बड़ा पदाधिकारी हूं. मेरा घर मधुबनी के बिस्फी में है, लेकिन हमको पता नहीं है कि मेरा जो घर है उसका खतियान क्या है, खाता नंबर क्या है, खेसरा नंबर क्या है. आज तक हमने जानने की कोशिश नहीं की क्योंकि मेरा तो घर वहां है ही इसलिए क्यों चिंता करें. अब सर्वे हो रहा है तो उसमें सब कुछ चाहिए. अच्छा है इसी बहाने कागजात ठीक हो जाएंगे." 

दिलीप जायसवाल ने कहा कि हमने कह दिया है कि किसी भी रैयत को कोई दिक्कत नहीं हो इसकी चिंता करनी है. आगे कहा, "मैंने जिस दिन मंत्री की कुर्सी संभाली मैंने कहा कि मंत्री तो भ्रष्टाचारी नहीं होना चाहिए. अगर किसी राज्य का या देश का मंत्री भ्रष्टाचार करता है, गलत पैसा कमाता है, तो उस प्रदेश का नागरिक खुशी नहीं रह सकता है. वहां की जनता को न्याय नहीं मिल सकता है." 

रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

सोमवार को पटना के आईएमए हॉल में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस मौके पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. इसके उपरांत समाज में विभिन्न क्षेत्रों में योगदान दे रहे समाजसेवियों को सम्मानित भी किया गया. मौके पर सांसद डॉ. भीम सिंह चंद्रवंशी, आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सहजानंद प्रसाद सिंह आदि उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें- 'आकस्मिक निधन की खबर से स्तब्ध हूं', वीणा देवी के बेटे की मौत पर चिराग पासवान ने जताया दुख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget