एक्सप्लोरर

Buxar Election 2024: बक्सर में बढ़ी सियासी सरगर्मी, नामांकन के बाद बीजीपी और RJD प्रत्याशी के बीच छिड़ी जुबानी जंग

Buxar News: लोकसभा चुनाव के दौरान इस बार बक्सर की भी काफी चर्चा हो रही है. वहीं, आज बक्सर से एनडीए और महागठबंधन के प्रत्याशी ने नामांकन किया.

Buxar Lok Sabha Seat: पूरे देश में इन दिनों तीसरे चरण के चुनाव के बाद राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी हुई है. इसी कड़ी में बक्सर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 33 से एनडीए प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी और महागठबंधन से सुधाकर सिंह ने आज (10 मई) नामांकन पत्र दाखिल किया. वहीं, एनडीए प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी के पक्ष में पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने 'इंडिया' गठबंधन को आड़े हाथों लेते हुए तंज कसा. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे और विकसित भारत का सपना पूरा करेंगे और विकसित भारत के खाका में बक्सर का नाम भी दर्ज है.

वहीं, नामांकन के बाद 'इंडिया' गठबंधन प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने बीजेपी पर जमकर बरसे और उन्हे मानसिक दिवालियापन की संज्ञा देते हुए अपनी जीत का दावा किया. कहा कि इस बार ढाई लाख वोटों से मेरी जीत सुनिश्चित है.

मिथिलेश तिवारी ने 'इंडिया' पर साधा निशाना

नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद एनडीए प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी ने इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और बक्सर लोकसभा के राजद प्रत्याशी सुधाकर सिंह को 'राजकुमार' बताते हुए कहा कि इस बार जनता राजकुमारों को धूल चटाते हुए गरीब, किसान के बेटे का साथ देगी. साथ ही उन्होंने संकल्प लेते हुए कहा कि जो 50 सालों में यहां पर नहीं हुआ वो मैं जीतने के बाद 5 सालो में करूंगा. नामांकन के बाद एनडीए के कई दिग्गजों ने नगर के आईटीआई फील्ड में पहुंच कर हजारों समर्थकों को संबोधित किया.

वहीं, उन्होंने राजद पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अब तो कोई लालटेन लेकर चलता है तो लोग उसे पागल समझते हैं और बक्सर जो श्री राम की शिक्षा स्थली रही है और यहां की जनता काफी समझदार है और पीएम मोदी को ही चुनेगी.

पवन सिंह को लेकर तारकिशोर प्रसाद क्या बोले?

नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद सुधाकर सिंह भाजपा पर हमलावर दिखे. ऐतिहासिक किला मैदान में पहुंचकर उन्होंने हजारों समर्थकों को संबोधित किया. वहीं, पवन सिंह को लेकर सवाल पर पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद कहा कि हमारे घटक दल के प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा वहां से जीत दर्ज करेंगे और नरेंद्र मोदी के 400 पार का नारा के सपना को साकार करेंगे.

ये भी पढे़ं: Mukesh Sahani: 'काराकाट में किस तरह से...', NDA पर निशाना साधते हुए मुकेश सहनी पवन सिंह पर क्या बोल गए?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget