एक्सप्लोरर

Mukesh Sahani: 'काराकाट में किस तरह से...', NDA पर निशाना साधते हुए मुकेश सहनी पवन सिंह पर क्या बोल गए?

Mukesh Sahani attack on NDA: वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी इन दिनों लगातार एनडीए पर हमलावर हैं. वहीं, काराकाट सीट से लड़ रहे पवन सिंह को लेकर उन्होंने शुक्रवार को बड़ा बयान दिया.

Mukesh Sahni: विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने एनडीए पर जोरदार निशाना साधा है. उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान शुक्रवार को कहा कि एनडीए में एकजुटता का अभाव है. नेताओं के बीच तालमेल की कमी है. यहां लोग आपस में ही एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोलने पर आमादा हैं, जिससे साफ है कि एनडीए में नेताओं का भविष्य आगामी चुनाव में कुछ ठीक नहीं है.

उन्होंने कहा, “काराकाट में किस तरह से उपेंद्र कुशवाहा को हराने के लिए पवन सिंह को खड़ा कर दिया गया, इससे साफ जाहिर होता है कि एनडीए में एकजुटता का अभाव है. यही स्थिति जेडीयू, बीजेपी और लोजपा में भी है.“

मुकेश सहनी ने बीजेपी पर साधा निशाना

मुकेश सहनी ने कहा कि अपने आप को हिंदू सनातन गौ माता का रक्षक कहते हैं और बीफ कंपनी से ढाई सौ करोड़ का चंदा लेते हैं, ताकि वह कंपनी और ज्यादा से ज्यादा पशु का कत्ल कर सके और आपको मुनाफा पहुंचाए. इन लोगों का विकास से कोई सरोकार नहीं है. ये लोग विकास केंद्रित राजनीति नहीं करते. इन लोगों को ना विकास से मतलब है और ना ही विरासत से. यह देश हिंदू मुसलमान के नाम पर नहीं चलेगा, बल्कि संविधान के नाम पर चलेगा. भारत के संविधान को दरकिनार कर आप इस देश को नहीं चला सकते.

पवन सिंह ने काराकाट में बढ़ाई राजनीतिक गर्मी 

बता दें कि काराकाट से एनडीए की ओर से उपेंद्र कुशवाहा चुनावी मैदान में हैं तो महागठबंधन ने माले के टिकट से राजाराम को प्रत्याशी बनाया है. वहीं, भोजपुरी फिल्म अभिनेता पवन सिंह ने इस सीट से निर्दलीय नामांकन किया है. पवन सिंह ने गुरुवार को नामांकन किया. पवन सिंह के नामांकन कार्यक्रम में भारी भीड़ जुटी हुई थी. वहीं, उपेंद्र कुशवाहा अपनी पार्टी आरएलएम से शुक्रवार को नमांकन किया. इस दौरान एनडीए के कई दिग्गज जुटे हुए थे. कहा जा रहा है कि इस सीट से पवन सिंह के चुनाव लड़ने से एनडीए की राह मुश्किल दिख रही है. 

(आईएएनएस से भी जानकारी)

ये भी पढे़ं: Asaduddin Owaisi: 'अब मैं आऊंगा तुम्हारी बेटी...', लालू यादव को असदुद्दीन ओवैसी ने खुले मंच से चेताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी एनकाउंटर पर मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा बयान, कहा- 'कुछ तो उनकी गलती...'
भरत तिवारी एनकाउंटर पर मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा बयान, कहा- 'कुछ तो उनकी गलती...'
भरत तिवारी की पिस्टल नकली थी? बिलौटी पहुंचे अशोक चौधरी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
भरत तिवारी की पिस्टल नकली थी? बिलौटी पहुंचे अशोक चौधरी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
बांकीपुर उपचुनाव से पहले महागठबंधन में घमासान, प्रशांत किशोर पर कांग्रेस-RJD आमने-सामने
बिहार: बांकीपुर उपचुनाव से पहले महागठबंधन में घमासान, प्रशांत किशोर पर कांग्रेस-RJD आमने-सामने
बांकीपुर उपचुनाव: दूसरों को बनाया 'हीरो', क्या खुद सियासत के सुपरस्टार बन पाएंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर उपचुनाव: दूसरों को बनाया 'हीरो', क्या खुद सियासत के सुपरस्टार बन पाएंगे प्रशांत किशोर?

वीडियोज

Bollywood News: आदित्य धर और प्रभास की नई पैन इंडिया फिल्म की चर्चा, 23 अक्टूबर को ऐलान की उम्मीद (05.07.26)
DR. Aarambhi: 😳Raj-Naira की मेहंदी में Aarambhi का डांस, Dhruv पर टिकी Avantika की तिरछी नज़र! #sbs
Rajkumar Hirani की Pritam and Pedro है साइबर क्राइम पर दमदार सीरीज
E20 Petrol पर सरकार की बड़ी सफाई! क्या Supreme Court में E20 को Experiment कहा गया था? #autolive
Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुंबई में बारिश का कहर! तेज हवाओं से गिरे 250 से ज्यादा पेड़, 2 युवकों की मौत
मुंबई में बारिश का कहर! तेज हवाओं से गिरे 250 से ज्यादा पेड़, 2 युवकों की मौत
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, अब शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
Healthy Relationship Tips: विदेशों में क्यों बढ़ रहा अलग सोने का चलन, प्यार बढ़ाने और नींद के लिए यह तरीका कितना कारगर?
विदेशों में क्यों बढ़ रहा अलग सोने का चलन, प्यार बढ़ाने और नींद के लिए यह तरीका कितना कारगर?
जैविक खेती के लिए सरकार दे रही मोटा पैसा, इस योजना में किया आवेदन तो हो जाएगी चांदी
जैविक खेती के लिए सरकार दे रही मोटा पैसा, इस योजना में किया आवेदन तो हो जाएगी चांदी
Embed widget