एक्सप्लोरर

4 सितंबर को बिहार बंद, संजय सरावगी बोले- मुसलमानों के वोट के लिए दी गई गालियां

Bihar Bandh: बीजेपी कोटे के मंत्री संजय सरावगी ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि महिलाओं में भारी गुस्सा है. राहुल-तेजस्वी को माफी मांगनी चाहिए, नहीं मांग रहे हैं, क्योंकि लज्जा नहीं है.

चार सितंबर को बिहार बंद रहेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को लेकर बिहार के दरभंगा में एक मंच से की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में बिहार बीजेपी महिला मोर्चा ने यह बिहार बंद बुलाया है. यह बंद चार सितंबर के दिन सुबह के सात बजे से लेकर 12 बजे तक रहेगा. इस दौरान आपात सेवाएं, रेल, इसे बंदी से अलग रखा जाएगा. यह साफ है कि बीजेपी की ओर से संदेश देने की कोशिश की है कि मां का अपमान किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इसका हर कदम पर विरोध किया जाएगा.

बीजेपी कोटे के मंत्री संजय सरावगी ने कहा कि महिलाओं में भारी गुस्सा है. राहुल-तेजस्वी को माफी मांगनी चाहिए, नहीं मांग रहे हैं, क्योंकि लज्जा नहीं है. संजय सरावगी ने कहा कि मुसलमानों का बिहार विधानसभा चुनाव में वोट लेने के लिए पीएम मोदी और उनकी मां को गालियां दी गई.

संजय सरावगी ने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के इशारे पर वोटर अधिकार यात्रा के दौरान मेरे क्षेत्र दरभंगा में पीएम मोदी एवं उनकी मां को गालियां दी गईं. उन्होंने कहा, "माई का स्थान देवता-पितर से भी ऊपर होता है. पीएम आज भावुक हो गए. उनका दर्द छलका. पीएम मोदी ने आज बिहार सहित देश को संबोधित कर अपनी बात रखी."

'चुन-चुनकर बदला लेगी बिहार की जनता'

बीजेपी नेता ने कहा कि बिहार की जनता में भारी आक्रोश है. चुन-चुनकर बिहार की जनता बदला लेगी. चाहे बिहार विधानसभा चुनाव में ईवीएम पर बटन दबाकर या जैसे ले. 

'इन लोगों को बिहार की जनता से मतलब नहीं'

बीजेपी नेता और मंत्री संजय सरावगी से बयान पर आरजेडी ने पलटवार किया है. आरजेडी के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि बीजेपी सिर्फ धर्म की राजनीति कर सकती है. मंत्री संजय सरावगी के नेतृत्व में कांग्रेस दफ्तर पर हमला किया गया. इस पर सरावगी क्यों नहीं कुछ बोल रहे हैं? इन लोगों को बिहार की जनता से कोई मतलब नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में लाठीचार्ज पर JDU का बड़ा बयान, 'एक तरफ तो हेमंत सोरेन…'
झारखंड में लाठीचार्ज पर JDU का बड़ा बयान, 'एक तरफ तो हेमंत सोरेन…'
सुनील शेट्टी CM सम्राट से मिले, बिहार में शूट करेंगे फिल्म, क्या बातें हुईं?
सुनील शेट्टी CM सम्राट से मिले, बिहार में शूट करेंगे फिल्म, क्या बातें हुईं?
झारखंड छात्र आंदोलन: CM सम्राट की 'चिंता' पर कांग्रेस भड़की, 'वास्तव में…'
झारखंड छात्र आंदोलन: CM सम्राट की 'चिंता' पर कांग्रेस भड़की, 'वास्तव में…'
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम? 13 अगस्त तक रहें सावधान! अलर्ट जारी
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम? 13 अगस्त तक रहें सावधान! अलर्ट जारी

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget